नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात मची भगदड़, 18 की मौत कई यात्री घायल
ई दिल्ली के रेलवे स्टेशन शनिवार की रात करीब 10 बजे के आसपास प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य यात्री घायल है जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
देश की राजधानी दिल्ली से शनिवार की रात दर्दनाक खबर सामने आई है। नई दिल्ली के रेलवे स्टेशन शनिवार की रात करीब 10 बजे के आसपास प्लेटफॉर्म नंबर 13 और 14 भगदड़ मच गई। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य यात्री घायल है जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है। मरने वाले में 4 पुरुष, 9 महिला और 5 बच्चें शामिल है। इनमें से सबसे ज़्यादा 9 बिहार के, 8 दिल्ली के और 1 यात्री हरियाणा का रहने वाला है। बताया जा रहा घटना के वक्त हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए स्टेशन पर एकत्रित हो रहे थे और ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। वही कुछ लोगों का यह भी कहा है कि प्रयागराज जाने वाली ट्रेन का अंतिम समय में प्लेटफ़ार्म बदला गया जो हादसा का कारण बना है।
रेल मंत्री बयान
इस हादसे एन घायल होने वाले यात्रियों को दिल्ली के एलएनजेपी और लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना और कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंची। वही दूसरी तरफ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे को लेकर बताया कि दिल्ली पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को अस्पताल भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है ताकि अचानक आई भारी भीड़ को हटाया जा सके। वैष्णव ने 'एक्स' पर लिखा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर स्थिति नियंत्रण में है। अचानक हुई भीड़ को निकालने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।"रेलवे ने बताया कि घटना रात 10 बजे के आसपास की है। रेलवे ने बताया कि दोनों प्लेटफॉर्म पर भीड़ काफी अधिक थी, जिस कारण कुछ लोग बेहोश हो गए। इसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा?
भगदड़ के बाद एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल ले जाया गया। एंबुलेंस चालक समर यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया, "एंबुलेंस में तीन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। घायलों की हालत गंभीर थी, जिसमें एक युवती, एक युवक और एक बुजुर्ग थे। घायलों को लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।" एक यात्री अमरिंदर कुमार ने बताया, "महाकुंभ में जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बहुत ज्यादा है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उनकी भीड़ लग गई। इस दौरान कई यात्री बेहोश हो गए जिसके बाद तरह-तरह की बातें फैली और स्थिति हगदड में तब्दील हो गई। अधिक भीड़ को संभालने के लिए प्रशासन ने बहुत प्रयास किया, जिसके बाद भीड़ हट गई।"रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार, आरपीएफ के महानिदेशक और संबंधित अधिकारियों के साथ स्थिति का आकलन करने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। रेलवे ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
#WATCH नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ | दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "आधिकारिक तौर पर 15 लोग मृत पाए गए हैं, उन्हें मृत स्थिति में ही लाया गया। यह बहुत दुखद घटना है। हमारे दो विधायक यहां हैं। मैंने अस्पताल प्रबंधन से कहा है कि अगर किसी पीड़ित परिवार को किसी तरह… pic.twitter.com/0tO8EIPBPt
दिल्ली की कार्यवाहक मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, "आधिकारिक तौर पर 15 लोग मृत पाए गए हैं, उन्हें मृत स्थिति में ही लाया गया। यह बहुत दुखद घटना है। हमारे दो विधायक यहां हैं। मैंने अस्पताल प्रबंधन से कहा है कि अगर किसी पीड़ित परिवार को किसी तरह की मदद की ज़रूरत है तो वे हमारे विधायकों को बताएं। 4-5 मरीज़ों को जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। 15 लोगों को LNJP अस्पताल में मृत लाया गया था, और इतनी ही संख्या में घायल भी यहां भर्ती हैं दो शवों की पहचान होनी बाकी है।"
#WATCH दिल्ली: DCP रेलवे KPS मल्होत्रा ने कहा, "दो ट्रेनों के देरी से चलने और यात्रियों की अधिक संख्या के कारण भीड़ बहुत अधिक हो गई थी। कुछ लोग घायल हुए हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। 15-20 मिनट के अंतराल में भारी भीड़ के कारण यह स्थिति हुई। यह तब हुआ जब एक विशेष ट्रेन की… https://t.co/LBLMjY0p3Cpic.twitter.com/nISOrAbKJr
रेलवे के अनुसार, स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है और भीड़ कम हो गई है। रेलवे पुलिस और दिल्ली पुलिस घटनास्थल पर मौजूद हैं और घायलों को शीघ्र इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। रेलवे ने इस अप्रत्याशित भीड़ को संभालने के लिए चार विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। रेलवे काफी विशेष ट्रेनों का संचालन भी शुरू किया है, लेकिन भीड़ को देखते हुए वह भी नाकाफी साबित हो रहा है।
रक्षामंत्री ने जताया दुख
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दुखद खबर। रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण हुई मौतों से मैं बेहद दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।" दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने एक्स पर हादसे में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, "नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण जान-माल के नुकसान और घायल होने की दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना हुई है। पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।" उपराज्यपाल ने बताया कि उन्होंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त से बात कर उन्हें स्थिति का समाधान करने के लिए कहा है। मुख्य सचिव को डीडीएमए उपायों को लागू करने और राहत कर्मियों को तैनात करने के लिए कहा गया है। सभी अस्पताल संबंधित आपात स्थितियों से निपटने के लिए तैयार हैं।उन्होंने लिखा, "मैंने मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को घटनास्थल पर रहने और राहत उपायों को नियंत्रित करने का निर्देश दिया है। मैं लगातार ऑपरेशन की निगरानी कर रहा हूं।"
BJP की इस रैली का मसौदा कांग्रेस को ‘अराजकता’ और नकारात्मक राजनीति पर घेरना है. जिसमें ‘विवादित’ बयानों, कथित तौर पर दोहरे रवैये को आधार बनाकर घेराव हो सकता है.
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जल आवंटन और वैधानिक स्वीकृतियों से संबंधित मामले केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के अधिकार क्षेत्र में आते हैं. सीडब्ल्यूसी द्वारा राज्य से प्रतिक्रिया मांगे जाने के बाद महाराष्ट्र तथ्यात्मक निष्कर्षों के आधार पर अपना आधिकारिक रुख प्रस्तुत करेगा.
भारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय द्वारा देशभर से चुनी गई 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) के तीन मॉडल शामिल किए गए हैं.
एचसीएल टेक्नोलॉजीज के प्रतिनिधि किरण चेरुकुरी ने प्रदेश की समर्पित जीसीसी नीति और निवेश प्रोत्साहनों के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की. उन्होंने बताया कि एचसीएल ने लगभग दस वर्ष पहले लखनऊ में कैंपस स्थापित किया था, जहां आज करीब 1,500 लोग कार्यरत हैं.
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिला सुरक्षा को शासन की प्रमुख प्राथमिकताओं में रखा गया. स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड शुरू किया गया.
योगी सरकार की यह पहल केंद्र सरकार की बायोई-3 नीति के अनुरूप है. बायोई-3 में अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और रोजगार के लिए जैव प्रौद्योगिकी को शामिल किया गया है.
मणिपुर में तीन मैतेई युवकों की हत्या के बाद तनावपूर्ण हालात हैं. इस बीच मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद मृतकों के परिवारों से मिले. उन्होंने पीड़ितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया.