10 साल बाद बदला नियम, अब नेपाल में भी चलेंगे भारत के ₹200 और ₹500 के नए नोट
Nepal Indian Currency Ban Lift: इस बदलाव के बाद अब भारतीय और नेपाली नागरिक तय सीमा के भीतर ₹200 और ₹500 के नए भारतीय नोट आसानी से अपने साथ नेपाल ले जा सकेंगे. इससे दोनों देशों के बीच यात्रा और छोटे-मोटे लेनदेन पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएंगे.
Follow Us:
Nepal Indian Currency Ban Lift: अगर आप नेपाल घूमने की योजना बना रहे हैं या वहां किसी काम या कारोबार के सिलसिले में जाते हैं, तो यह खबर आपके लिए काफी राहत देने वाली है. नेपाल सरकार ने करीब 10 साल से लागू एक पुराने प्रतिबंध को खत्म करते हुए ₹200 और ₹500 के नए भारतीय नोटों के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है. नेपाल राष्ट्र बैंक (NRB) ने 23 जुलाई 2026 को इस फैसले की आधिकारिक घोषणा की. इस बदलाव के बाद अब भारतीय और नेपाली नागरिक तय सीमा के भीतर ₹200 और ₹500 के नए भारतीय नोट आसानी से अपने साथ नेपाल ले जा सकेंगे. इससे दोनों देशों के बीच यात्रा और छोटे-मोटे लेनदेन पहले के मुकाबले काफी आसान हो जाएंगे.
किन नोटों पर मिलेगी यह सुविधा?
नेपाल राष्ट्र बैंक ने साफ किया है कि यह अनुमति सिर्फ उन ₹200 और ₹500 के भारतीय नोटों के लिए है, जो 9 नवंबर 2016 के बाद जारी किए गए हैं. यानी नोटबंदी के बाद जारी नए डिजाइन वाले नोट अब नेपाल में मान्य होंगे. वहीं, नोटबंदी से पहले के पुराने ₹500 और ₹1,000 के नोट पहले की तरह पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे और उनका इस्तेमालनेपाल यात्रा करने वाले लोगों के लिए भारतीय मुद्रा ले जाने की एक तय सीमा भी रखी गई है. कोई भी व्यक्ति अधिकतम ₹25,000 तक के भारतीय नोट ही नेपाल लेकर जा सकता है. इसी तरह नेपाल से भारत लौटते समय भी इतनी ही राशि लाई जा सकती है. हालांकि, नेपाल से किसी तीसरे नेपाल में नहीं किया जा सकेगा.
नेपाल जाते समय कितने भारतीय रुपये ले जा सकते हैं?
नेपाल यात्रा करने वाले लोगों के लिए भारतीय मुद्रा ले जाने की एक तय सीमा भी रखी गई है. कोई भी व्यक्ति अधिकतम ₹25,000 तक के भारतीय नोट ही नेपाल लेकर जा सकता है. इसी तरह नेपाल से भारत लौटते समय भी इतनी ही राशि लाई जा सकती है. हालांकि, नेपाल से किसी तीसरे देश में भारतीय मुद्रा ले जाना नियमों के खिलाफ माना जाएगा.
विदेशी मुद्रा को लेकर भी जान लें जरूरी नियम
नेपाल राष्ट्र बैंक ने विदेशी मुद्रा को लेकर भी कुछ जरूरी दिशानिर्देश जारी किए हैं. नेपाली नागरिक और विदेशी यात्री बिना किसी कस्टम घोषणा के 5,000 अमेरिकी डॉलर या उसके बराबर की विदेशी मुद्रा नेपाल ला सकते हैं. इसी तरह यदि किसी के पास तय सीमा के भीतर छोटे मूल्य के भारतीय नोट हैं, तो उन्हें भी बिना कस्टम घोषणा के लाया जा सकता है. लेकिन अगर आपके पास 5,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक की विदेशी मुद्रा या तय सीमा से ज्यादा नकदी है, तो नेपाल पहुंचने पर कस्टम विभाग में इसकी लिखित जानकारी देना जरूरी होगा.
पर्यटकों और कारोबारियों को होगा सीधा फायदा
यह भी पढ़ें
इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा उन भारतीय पर्यटकों को मिलेगा, जो हर साल बड़ी संख्या में नेपाल घूमने जाते हैं. अब उन्हें बार-बार करेंसी एक्सचेंज कराने या छोटे नोटों की व्यवस्था करने की परेशानी कम होगी. वहीं, भारत और नेपाल के बीच व्यापार करने वाले कारोबारियों और सीमा से लगे इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए भी लेनदेन पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. दोनो देशों के बीच रोजमर्रा के आर्थिक और सामाजिक संबंधों को भी इससे मजबूती मिलने की उम्मीद है.