अमित शाह, जयशंकर, सीतारमण समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की आई प्रतिक्रिया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील का किया स्वागत, जानिए किसने क्या कहा?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का केंद्रीय मंत्रियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया है. अमित शाह, एस. जयशंकर और पीयूष गोयल समेत कैबिनेट के कई दिग्गजों ने इस कदम को ऐतिहासिक बताया है.

Author
03 Feb 2026
( Updated: 03 Feb 2026
06:32 AM )
अमित शाह, जयशंकर, सीतारमण समेत कई केंद्रीय मंत्रियों की आई प्रतिक्रिया, भारत-अमेरिका ट्रेड डील का किया स्वागत, जानिए किसने क्या कहा?

भारत और अमेरिका के बीच हुए व्यापार समझौते का विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत कई नेताओं ने स्वागत किया है. एस जयशंकर ने कहा कि द्विपक्षीय व्यापार पर हुई घोषणाओं से दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं में ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी, विकास को बढ़ावा मिलेगा और इनोवेशन बढ़ेगा.

विदेश मंत्री जयशंकर ने क्या कहा?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बातचीत के बाद द्विपक्षीय व्यापार पर हुई घोषणाओं का स्वागत है. इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं में ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी, विकास को बढ़ावा मिलेगा और इनोवेशन बढ़ेगा. यह 'मेक इन इंडिया' की कोशिशों को मजबूत करेगा और भरोसेमंद टेक्नोलॉजी संबंधों को बढ़ावा देगा”. उन्होंने आगे लिखा, "हमारे आर्थिक सहयोग में मौके सच में बहुत बड़े हैं और हमें उन्हें हासिल करने का पूरा भरोसा है. एक बेहतर आर्थिक रिश्ता हमारी रणनीतिक साझेदारी के लिए सबसे मजबूत नींव है”. 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ‘ऐतिहासिक दिन’ बताया

अमित शाह ने इसे भारत-अमेरिका संबंधों के लिए एक ‘एतिहासिक दिन’ बताया है. उन्होंने कहा कि टैरिफ घटने से रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी और व्यापार को नई गति मिलेगी. 

वित्त मंत्री सीतारमण ने समझौते का स्वागत किया

निर्मला सीतारमण ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे ‘मेड इन इंडिया’ पहल के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन बताया और कहा कि इससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को लाभ होगा.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मोदी-ट्रंप का आभार जताया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उनके दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व व भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने की उनकी प्रतिबद्धता के लिए आभारी हूं. यह एक जैसी सोच वाले, निष्पक्ष व्यापार करने वाले दो लोकतंत्रों की साझा समृद्धि के लिए मिलकर काम करने की ताकत को दिखाता है.” 

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अमेरिका की पहल का स्वागत किया

रेलवे, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "अमेरिका और भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र हैं. दोनों देश स्वाभाविक सहयोगी हैं. साथ मिलकर भारत और अमेरिका के पास शांति और विकास के लिए काम करने की अपार क्षमता है. अमेरिका और भारत की ताकतें एक-दूसरे की पूरक हैं. दोनों देश मिलकर ऐसी टेक्नोलॉजी बना सकते हैं और ऐसे समाधान विकसित कर सकते हैं, जिनसे दुनिया को फायदा होगा”. 

किरेन रिजिजू ने ट्रंप-मोदी की सराहना की

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने भी प्रतिक्रिया दी और उन्होंने इस डील का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व की सराहना की.

 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें