पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की पुण्यतिथि पर PM मोदी समेत दिग्गज नेताओं ने किया नमन, CM योगी- शाह ने कह दी बड़ी बात
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की रविवार पुण्यतिथि है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
Follow Us:
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सहित कई मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है. उनका निधन 16 अगस्त, 2018 को हुआ था.
PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहा हूं. अद्भुत दूरदर्शिता वाले एक असाधारण राजनेता के तौर पर, उन्होंने अपना जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया. उनके विचारों और प्रयासों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया और उनके नेतृत्व ने हमारे देश को मजबूत बनाया. सुशासन और जन-कल्याण पर उनका जोर हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा.
Remembering Atal Ji on his Punya Tithi. An extraordinary statesman blessed with remarkable vision, he dedicated his life to the service of our nation. His words and efforts inspired generations and his leadership strengthened our nation. His focus on good governance and public…
— Narendra Modi (@narendramodi) August 16, 2026
अटल जी देश की सेवा के लिए समर्पित राजनेता: अमित शाह
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं. अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया. एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण व कारगिल युद्ध में पूरी दुनिया को भारत की शक्ति से परिचित करवाया, वहीं दूसरी ओर उनकी मूल्य-आधारित राजनीति ने पहली बार अन्त्योदय व सुशासन की कल्पना को जमीन पर उतारा. अटल जी का विराट व्यक्तित्व व नेतृत्व भाजपा के हर कार्यकर्ता को राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा.’
पूर्व प्रधानमंत्री व भाजपा के संस्थापक भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूँ।
अटल जी एक ऐसे देशभक्त राजनेता थे, जिन्होंने अपने जीवन का एक-एक क्षण देश सेवा को समर्पित कर दिया। एक ओर उन्होंने परमाणु परीक्षण व कारगिल युद्ध में पूरी दुनिया को… pic.twitter.com/xjXJqDU6fB— Amit Shah (@AmitShah) August 16, 2026Advertisement
'राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम' की भावना से किया काम: राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया,’ अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि. अटल जी ने अपने विचारों और कार्यों से भारतीय लोकतंत्र को समृद्ध किया. उन्होंने आजीवन ‘राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम’ की भावना के साथ कार्य किया. उनके लिए राजनीति का मूल उद्देश्य राष्ट्रहित और जनसेवा था. अटल जी के नेतृत्व में भारत ने सामरिक शक्ति, आर्थिक विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त किया. उन्होंने देश को मजबूत और आत्मविश्वासी बनाने तथा विकास की नई दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका व्यक्तित्व, उनके आदर्श और राष्ट्रसेवा का उनका संकल्प सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा.’
CM योगी ने बताया शिखर पुरुष
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, ‘राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. अटल जी ने अपने ओजस्वी चिंतन, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता, राजनीति में नैतिकता तथा राष्ट्रसेवा के उच्च आदर्श स्थापित किए। उनका संपूर्ण जीवन 'राष्ट्र प्रथम' की भावना का जीवंत उदाहरण है। राष्ट्रोन्नति के प्रति उनके अटूट संकल्प आज भी प्रत्येक देशवासी को 'विकसित भारत' के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करते हैं.’
राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्श राजनीति के शिखर पुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
अटल जी ने अपने ओजस्वी चिंतन, मर्यादित आचरण और कर्मनिष्ठ जीवन से भारतीय लोकतंत्र में शुचिता, राजनीति में नैतिकता… pic.twitter.com/3rmyDFbpZi— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 16, 2026Advertisement
CM धामी ने भी दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, ‘मां भारती के उपासक, राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर वक्ता, प्रख्यात कवि, लोकतांत्रिक मूल्यों के सजग प्रहरी एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत, देश के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रसेवा, सुशासन, राष्ट्रीय एकता और लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा.’
पथ-प्रदर्शक थे अटल जी: सम्राट चौधरी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिखा, ‘राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रखर प्रहरी, करोड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं के पथ-प्रदर्शक एवं भारत रत्न से सम्मानित श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर सादर नमन. उनका विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रहित के प्रति समर्पण, ओजस्वी वाणी और जनसेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सदैव हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी. मां भारती की सेवा के लिए उनके विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे.’
CM रेखा गुप्ता ने अटल जी के योगदान को किया याद
यह भी पढ़ें
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री, बीजेपी के संस्थापक सदस्य एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन. अटल जी ने विचार और सिद्धांत आधारित राजनीति के उच्चतम मानक स्थापित किए. उनके विचारों में राष्ट्रधर्म, वाणी में भारत का स्वाभिमान और कर्म में अंत्योदय का संकल्प था. सुशासन की मजबूत नींव से लेकर पोखरण के साहसिक निर्णय तक, उनका प्रत्येक कदम राष्ट्रहित और भारत के सामर्थ्य को समर्पित रहा.’
(INPUT-IANS)