जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

AI तकनीक से टेक प्रोवाइडर तक… PM मोदी ने फ्रांस में पेश की बदलते भारत की तस्वीर, मैक्रों ने भी माना लोहा

PM मोदी ने कहा, ‘आज 21वीं सदी का भारत बदलाव के एक बहुत बड़े दौर से गुजर रहा है. आज भारत में एक स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा है.’

Author
14 Jun 2026
( Updated: 14 Jun 2026
06:03 PM )
AI तकनीक से टेक प्रोवाइडर तक… PM मोदी ने फ्रांस में पेश की बदलते भारत की तस्वीर, मैक्रों ने भी माना लोहा
Image Source- X/@narendramodi
Advertisement

PM Modi Macron Meeting Bharat Innovates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस मौके पर PM मोदी ने दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी पर बात की. PM मोदी ने कहा, ‘आज 21वीं सदी का भारत बदलाव के एक बहुत बड़े दौर से गुजर रहा है. आज भारत में एक स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा है.’

PM मोदी ने कहा, भारत बीते एक दशक में टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश से एक टेक प्रोवाइडर के रूप में उभरा है और देश से निकलने वाले समाधान और इनोवेशन में मानवता के एक बड़े हिस्से को लाभ पहुंचाने की क्षमता है. 

टेक्नोलॉजी देने वाले देश के रूप में उभरा भारत- PM मोदी 

फ्रांस के नीस शहर में हो रही 'भारत इनोवेट्स समिट' के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, 

Advertisement

‘एक दशक पहले, दुनिया भारत को मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी अपनाने वाले देश के तौर पर देखती थी, लेकिन आज भारत तेजी से टेक्नोलॉजी देने वाले देश के रूप में उभर रहा है.’

उन्होंने कहा, भारत से निकले इनोवेशन और समाधानों में मानवता के एक बड़े हिस्से को फायदा पहुंचाने की क्षमता है. 'भारत इनोवेट्स' इसी सोच को आगे बढ़ाता है और यह दुनिया के लिए एक निमंत्रण है कि वे भारत के साथ मिलकर काम करें और ग्लोबल इनोवेशन के अगले अध्याय को साथ मिलकर तैयार करें.

Advertisement

PM मोदी न कहा कि इनोवेशन भारत के डीएनए में समाहित है.  हजारों सालों से भारत ने अपनी खोजों और ज्ञान से दुनिया का मार्गदर्शन किया है. गणित से लेकर खगोल विज्ञान तक और चिकित्सा से लेकर योग तक, भारत का योगदान पूरी मानवता के लिए आधारभूत रहा है. आज हम इसी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं और इसे नई दिशा व गति दे रहे हैं. 

PM मोदी ने AI पर दिया जोर

मानवता को भारत की प्राथमिकता बताते हुए PM मोदी ने कहा कि आज भारत की सबसे बड़ी प्राथमिकता ऐसी टेक्नोलॉजी है जो मानवता की सेवा करे. इसी सिद्धांत ने हमारे डिजिटल क्रांति को आगे बढ़ाया है और यही भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर का आधार है. उन्होंने आगे कहा कि हमारा विजन ‘एआई फॉर ऑल’ के सिद्धांत पर आधारित है, जो हर व्यक्ति की भलाई और खुशी के लिए समर्पित है. 

फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने क्या कहा? 

फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि भारत इनोवेट्स ने स्पष्ट किया कि फ्रांस पिछले 10 से ज्यादा साल से PM मोदी की मेक इन इंडिया रणनीति पर भरोसा करता है और इसे जमीन पर उतार रहा है. इसके तहत भारत को डिफेंस, सिक्योरिटी और इंडस्ट्रियल सेक्टर में फ्रांस की अत्याधुनिक तकनीक और मैन्युफैक्चरिंग सपोर्ट मिल रहा है. उन्होंने कहा, 

Advertisement

‘भारत रिसर्च, इनोवेशन और तकनीकी विकास के क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। भारत हर साल यूरोप और अमेरिका को मिलाकर जितने इंजीनियर तैयार होते हैं, उतने इंजीनियर तैयार करता है.’

मैक्रों ने ये भी कहा कि फ्रांस रक्षा, तकनीक और कई अन्य क्षेत्रों में 'मेक इन इंडिया' का भागीदार रहा है. AI और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भारत और फ्रांस के बीच सच्ची रणनीतिक साझेदारी है. 

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- ‘भारत इनोवेट्स समिट’ से पहले PM मोदी का मास्टरस्ट्रोक, निवेशकों से हुई अहम बातचीत; जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें