इंडोनेशिया में PM मोदी: फाइटर जेट्स ने आसमान में किया स्वागत, मुस्लिम देश जहां नोटों पर छपी भगवान गणेश की तस्वीर
इंडोनेशिया मुस्लिम बहुल देश है जहां लगभग 87% आबादी मुस्लिम है, लेकिन यहां हिंदू कल्चर और भारतीय संस्कृति की अमित और गहरी छाप है.
Follow Us:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय दौरे पर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता पहुंच गए. एयरपोर्ट पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. लैंडिंग से पहले इंडोनेशियाई वायुसेना के फाइटर जेट्स ने पीएम मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया. यह सम्मान विशेष राजकीय स्वागत का हिस्सा माना जाता है.
पहली बार नहीं है कि PM मोदी के किसी देश के हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले उनके विमान को एस्कॉर्ट किया जा रहा है. कई बार मेजबान देश की वायुसेना के लड़ाकू विमान उनके विमान को एस्कॉर्ट करते हैं. इसे विशेष राजकीय सम्मान और स्वागत का प्रतीक माना जाता है. हाल ही में (मई 2026) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के दौरान देखने को मिला था, जब यूएई वायुसेना के एफ-16 लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री के विमान को एस्कॉर्ट किया था.
इन तीन देशों का दौरा कर रहे हैं PM मोदी
स्वीडन में भी ग्रिपेन फाइटर जेट्स ने विमान को इसी तरह एस्कॉर्ट कर उनका स्वागत किया था. प्रधानमंत्री इंडो पैसिफिक मिशन के तहत 6 दिवसीय विदेश दौरे पर इंडोनेशिया के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होने की संभावना है.
Landed in Jakarta. I’m touched by President Prabowo Subianto’s gesture of welcoming me at the airport.
In 2018 we elevated our relations to a Comprehensive Strategic Partnership, which has benefitted our people.
During this visit, President Prabowo Subianto and I will hold… pic.twitter.com/rG61TGGDdY— Narendra Modi (@narendramodi) July 6, 2026Advertisement
मुस्लिम देश इंडोनेशिया में हिंदू संस्कृति की गहरी छाप
इंडोनेशिया मुस्लिम बहुल देश है जहां लगभग 87% आबादी मुस्लिम है. लेकिन यह देश धर्मनिरपेक्ष संविधान पर टिका है. हिंदू, ईसाई, बौद्ध और पारंपरिक धर्म भी मौजूद हैं. इसमें बाली मुख्य रूप से शामिल है.
माना जाता है भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध करीब 2,000 साल पुराने माने जाते हैं. प्राचीन काल से ही भारतीय व्यापारियों, हिंदू और बौद्ध संस्कृति का इंडोनेशिया पर गहरा प्रभाव रहा है.
इंडोनेशिया के बाली और जावा में रामायण और महाभारत पर आधारित नृत्य-नाटक और सांस्कृतिक परंपराएं प्रचलित हैं. इतना ही नहीं यहां 20 हजार रुपए के नोट पर भगवान गणेश की फोटो छपी थी. यहां रामायण और भगवत गीता सार्वजनिक रूप से पवित्र ग्रंथ की तरह पढ़ी जाती है.
सबसे बड़े हिंदू मंदिर जाएंगे PM मोदी
PM मोदी इंडोनेशिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर प्रम्बानन भी जाएंगे. यह मंदिर 9वीं शताब्दी में बना था और भगवान शिव विष्णु और ब्रह्मा को समर्पित है. प्रम्बानन मंदिर को UNESCO की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था.
PM मोदी का यह दौरा भारत और इंडोनेशिया के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश, रक्षा, समुद्री सहयोग और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
तीन देशों की यात्रा के लिए रवाना होने से पहले PM मोदी ने कहा कि इसका मकसद इन कीमती विकास साझेदारों के साथ आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को बढ़ाना और यह सुनिश्चित करना होगा कि आने वाले समय में हमारे देश के युवाओं को और मौके मिलें.
यह भी पढ़़ें- "पतन की कगार पर मुल्क...इससे पेट नहीं भरेगा", भारत को कोस रहे पाकिस्तानियों को सिंगापुर के डिप्लोमेट ने लताड़ा
यह भी पढ़ें
उन्होंने इंडोनेशिया को लेकर कहा, भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत सांस्कृतिक और जनसंपर्क हैं और मेरा दौरा हमारी कई तरह की साझेदारी के सभी पहलुओं को और गहरा करेगा. जिसमें वे इंडोनेशिया में भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत करेंगे. इस तरह दोनों नेता इंडोनेशिया और भारत के सांस्कृतिक रिश्तों को और अटूट करेंगे.