जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'बड़का भैया की सभा फ्लॉप, छोटका भैया AC से नहीं निकले बाहर...', राहुल गांधी की सभा को लेकर OP राजभर का अखिलेश पर तंज

राहुल गांधी की हालिया छात्र सभा को लेकर ओपी राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश भाई बने घूम रहे हैं, भाईचारा निभाना नहीं जानते.

Author
09 Aug 2026
( Updated: 09 Aug 2026
05:03 PM )
'बड़का भैया की सभा फ्लॉप, छोटका भैया AC से नहीं निकले बाहर...', राहुल गांधी की सभा को लेकर OP राजभर का अखिलेश पर तंज
Image Source-IANS
Advertisement

प्रयागराज में राहुल गांधी की सभा को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में बयानबाजी तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के रिश्ते को ‘बड़े भाई’ और ‘छोटे भाई’ के तौर पर पेश करते हुए अखिलेश यादव पर तंज कसा और सवाल उठाया कि उन्होंने राहुल गांधी की सभा में अपेक्षित भीड़ जुटाने में सहयोग क्यों नहीं किया.

‘भाई बने घूम रहे हैं, भाईचारा निभाना नहीं जानते’

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट की शुरुआत अखिलेश यादव को सीधे संबोधित करते हुए की. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव राहुल गांधी के भाई बने घूम रहे हैं, लेकिन भाईचारा निभाना नहीं जानते. राजभर के मुताबिक राहुल गांधी को उम्मीद थी कि अखिलेश यादव अपने समर्थकों के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को सभा में जुटाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका.

Advertisement

‘थोड़ी मदद कर देते तो बड़े भाई की इज्जत बच जाती’

राजभर ने दावा किया कि राहुल गांधी की सभा में अपेक्षित भीड़ नहीं पहुंची. उन्होंने अखिलेश यादव पर व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर छोटे भाई ने थोड़ी मदद कर दी होती तो बड़े भाई की ‘इज्जत’ बच जाती. राजभर ने इसी बहाने सपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक तालमेल को लेकर भी निशाना साधा.

200 सीटों की ‘हैसियत’ बताने पर भी घेरा

Advertisement

ओपी राजभर ने अपने पोस्ट में विपक्षी गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर चल रही खींचतान पर भी हमला बोला. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को राहुल गांधी से मोल-भाव करना है और उन्हें अपनी पार्टी की 200 सीटों की ‘हैसियत’ बतानी है. इस टिप्पणी के जरिए राजभर ने सपा-कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर संभावित बातचीत पर निशाना साधा.

30 करोड़ खर्च और तीन महीने की तैयारी का दावा

राजभर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया कि राहुल गांधी की प्रयागराज सभा के लिए करीब 30 करोड़ रुपये खर्च किए गए. उन्होंने कहा कि सभा की तैयारियों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तीन महीने तक मेहनत की और प्रयागराज को करीब 20 हजार झंडे, बैनर और पोस्टर से पाट दिया गया. इसके बावजूद, राजभर के मुताबिक, सभा में अपेक्षित भीड़ नहीं जुट सकी. 

Advertisement

‘बड़का भैया’ और ‘छोटका भैया’ पर राजभर ने कसा तंज

यह भी पढ़ें

ओपी राजभर ने राहुल गांधी की सभा को ‘फ्लॉप शो’ करार देते हुए अखिलेश यादव पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि ‘बड़का भैया’ की रात के अंधेरे में हुई सभा फ्लॉप हो गई, जबकि ‘छोटका भैया’ एसी से बाहर निकलने के बजाय सोशल मीडिया के जरिए ही राजनीति कर रहे हैं. पोस्ट के अंत में ओपी राजभर ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर व्यंग्य करते हुए कहा कि अब दोनों भाई मिल-बैठकर दो-दो सौ सीटें बांट लें.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें