जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अब आंखों में आंसू नहीं लाएगा प्याज का दाम, मोदी सरकार ने त्योहार से पहले बनाया बड़ा प्लान; खोला बफर स्टॉक

त्योहारी सीजन से पहले प्याज की कीमत 60-65 रुपये किलो तक पहुंच गई है. बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बफर स्टॉक से प्याज बाजार में उतारना शुरू किया है. नासिक से दिल्ली समेत कई शहरों के लिए सप्लाई भेजी जा रही है.

अब आंखों में आंसू नहीं लाएगा प्याज का दाम, मोदी सरकार ने त्योहार से पहले बनाया बड़ा प्लान; खोला बफर स्टॉक
Image Source: IANS
Advertisement

भारत में त्योहारों का सीजन शुरू होने से पहले महंगाई की मार घर के किचन का बजट बिगाड़ रही है. पहले चीनी के बढ़ते दाम ने आम लोगों की चिंता बढ़ाई, तो अब प्याज की कीमतों ने भी आंसू निकालने शुरू कर दिए हैं. दरअसल, इन दिनों बाजार में एक किलो प्याज की कीमत 60 से 65 रुपये तक पहुंच गई है. इस बीच, प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की आशंका को देखते हुए सरकार ने बफर स्टॉक से अतिरिक्त प्याज बाजार में उतारना शुरू कर दिया है.

सरकार ने क्या कहा?

आजतक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्याज की कीमतों में तेजी के बीच सरकार ने साफ किया है कि आने वाले महीनों की घरेलू मांग को पूरा करने के लिए देश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. मौसमी कारणों से कीमतों पर बढ़ रहे दबाव को कम करने के लिए प्याज का बफ़र स्टॉक से चरणबद्ध तरीके से प्याज बाजार में उतारा जा रहा है. सरकार के अनुसार, सप्लाई बढ़ाने के लिए प्याज से लदी पहली कांदा एक्सप्रेस नासिक से नई दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है. इसके अलावा 10 से अधिक स्थानों पर प्याज पहुंचाने के लिए 15 से ज्यादा ट्रकों को भेजने की तैयारी है. प्याज की आपूर्ति और निपटान के लिए रेलवे और सड़क परिवहन को मिलाकर हाइब्रिड लॉजिस्टिक्स मॉडल अपनाया जाएगा.

यह भी पढ़े: चीनी के दाम में बड़ी गिरावट, मोदी सरकार के एक्शन का बड़ा असर; थोक भाव 6000 के नीचे आया, रिटेल में भी गिरावट

सरकार कितने रुपये किलो उपलब्ध करा रही प्याज? 

Advertisement

त्योहार और शादी के सीजन में प्याज की बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने इसकी उपलब्धता बनाए रखने के लिए कदम तेज कर दिए हैं. पहली बार पीएसएफ के प्याज स्टॉक के भंडारण की जिम्मेदारी सेंट्रल वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन को सौंपी गई है. वहीं, दिल्ली में NCCF और NAFED के बिक्री केंद्रों के साथ मोबाइल वैन, सफल और केंद्रीय भंडार के आउटलेट्स पर 35 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज उपलब्ध कराया जा रहा है. नासिक से दिल्ली-एनसीआर के अलावा चेन्नई, कोलकाता, अर्नाकुलम, गुवाहाटी, वाराणसी, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, जम्मू और अमृतसर के लिए भी प्याज की खेप भेजी जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 अगस्त तक देश में प्याज का औसत खुदरा भाव 37.87 रुपये प्रति किलो रहा। इसी अवधि में टमाटर 38.33 रुपये और आलू 22.63 रुपये प्रति किलो बिक रहा था.

यह भी पढ़े: दिवाली से पहले LPG पर बड़ा फैसला, मोदी सरकार ने कंपनियों को दिए सख्त आदेश

यह भी पढ़ें

बहरहाल, त्योहारी सीजन से पहले प्याज की बढ़ती कीमतों से राहत देने के लिए सरकार ने बफर स्टॉक बाजार में उतारना शुरू कर दिया है. 35 रुपये किलो की दर से बिक्री और अतिरिक्त सप्लाई से आने वाले दिनों में कीमतों पर कितना असर पड़ता है, यह देखने वाली बात होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें