लेह जा रही SpiceJet फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में चिंगारी दिखने के बाद उड़ान भरते ही हुई वापसी
दिल्ली से लेह जा रही है फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत 150 लोग सवार थे. उड़ान भरते ही चालक दल को प्लेन में तकनीकी खराबी नजर आ गई थी.
Follow Us:
Spicejet Emergency Landing: लेह जा रही स्पाइसजेट (Spicejet) की फ्लाइट में तकनीकी खराबी के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. विमान में करीब 150 यात्री सवार थे. विमान के उड़ान भरते ही चालक दल को इसमें गड़बड़ी का पता चला. जिसके बाद तुंरत सुरक्षित लैंडिंग कराई गई.
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जा रही स्पाइसजेट की बोइंग 737 विमान की उड़ान एसजी121 तकनीकी खराबी के कारण वापस लौट आई. विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया. बताया जा रहा है विमान के इंजन में संभावित खराबी थी, जो दूसरे इंजन से संबंधित थी.
फ्लाइट के इंजन में देखी गई चिंगारी!
बताया जा रहा है कि बोइंग 737 मॉडल के इस विमान के इंजन में चिंगारी देखे जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, हालांकि स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कॉकपिट से आग लगने की चेतावनी मिलने से इंकार किया है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड़ान को मंगलवार सुबह 5:55 बजे दिल्ली से लेह रवाना होना था, लेकिन फ्लाइट 6.21 बजे टेकऑफ हुई. आपात लैंडिंग के कारणों की पड़ताल की जा रही है. सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं.
स्पाइसजेट फ्लाइट की कब-कब हुई इमरजेंसी लैंडिंग
इससे पहले मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की एक उड़ान को इंजन में खराबी आने के कारण इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बयान में बताया था कि 9 नवंबर को, मुंबई से कोलकाता जा रही स्पाइसजेट की उड़ान एसजी670 में कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरते समय तकनीकी खराबी आ गई.
यह भी पढ़ें- PM मोदी ने अपने हाथों में ली ISRO की कमान! NSA डोभाल से मिला इनपुट, गठित कर दी PSLV मिशन को लेकर जांच समिति
12 सितंबर 2025 को भी गुजरात के कांडला एयरपोर्ट से मुंबई जा रही स्पाइसजेट की क्यू400 उड़ान को भी छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी. उड़ान भरने के बाद रनवे पर एक पहिया पाया गया था. विमान सुरक्षित रूप से उतर गया था. सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित थे. वहीं, अक्टूबर 2025 में दिल्ली से पटना जाने वाली स्पाइसजेट की विमान को वापस दिल्ली लौटना पड़ा था. विमान में तकनीकी खराबी आई थी.
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें