महाराष्ट्र की सियासत में उबाल, नितेश राणे ने AIMIM को कहा ‘आतंकी पार्टी’, शिवसेना आई साथ, शाइना एनसी ने राहुल गांधी को भी लपेटा
शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने नितेश राणे के बयान का समर्थन करते हुए AIMIM को एक आतंकवादी समर्थक संगठन बताया है, साथ ही राहुल गांधी पर भी तीखा हमला किया है.
Follow Us:
असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (AIMIM) को आतंकवादी संगठन बताए जाने पर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे का शिवसेना ने समर्थन किया है. पार्टी प्रवक्ता शाइना एनसी ने कहा कि एआईएमआईएम बिल्कुल भी राष्ट्रवादी नहीं हो सकती है, क्योंकि यह पार्टी सिर्फ आतंक और आतंकवाद को समझती है. इस दौरान, शाइना एनसी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा.
शाइना ने AIMIM को आतंकवादी सोच वाली पार्टी कहा
शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "टीसीएस में जिस तरह निदा खान के 'कॉर्पोरेट जिहाद' फैलाया, यह दुख है. हम इसकी निंदा करते हैं. दूसरी तरफ AIMIM पार्टी सिर्फ तुष्टिकरण और वोटबैंक की राजनीति करती है. एआईएमआईएम बिल्कुल भी राष्ट्रवादी नहीं हो सकती है. यह सिर्फ आतंक और आतंकवादियों को ही समझते हैं, तो वह कहीं न कहीं एक आतंकवादी पार्टी है”.
शाइना एनसी का राहुल गांधी पर भी हमला
उन्होंने तमिलनाडु में कांग्रेस और टीवीके के गठबंधन के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने सवाल पूछा कि राहुल गांधी इतने हताश क्यों हैं. शाइना एनसी ने कहा, "जब उनके (कांग्रेस) पास कुल 5 विधायक हैं, वे गठबंधन बना रहे हैं. लेकिन यह स्पष्ट है कि तमिलनाडु की जनता ने विजय को जीत दी है, कांग्रेस को नहीं”.
TVK की जीत और गठबंधन पर सवाल
शाइना एनसी ने कहा, "यह काफी अजीब बात है कि राहुल गांधी मंच पर एक दुल्हन की तरह खड़े थे, जिनका स्वागत किया जाना था, लेकिन हर किसी की दिलचस्पी सिर्फ दूल्हे विजय का स्वागत करने में थी. सवाल यह है कि क्या यह सहयोग का गठबंधन है या सिर्फ हताशा का या फिर इस बड़ी टीवीके जीत का एक छोटा सा हिस्सा बनकर खड़े होने का एक मौका मात्र है? मुझे लगता है कि यह बिल्कुल साफ है कि 5 विधायकों के साथ वह बहुत कुछ नहीं कर सकते, लेकिन मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी कि इससे आपकी अपनी छवि पर क्या असर पड़ता है?"
नितेश राणे ने ओवैसी को लेकर क्या विवादित बयान दिया?
यह भी पढ़ें
महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री नितेश राणे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को ‘आतंकवादी संगठन’ करार देते हुए ओवैसी की तुलना आतंकवादी ओसामा बिन लादेन से की थी. उन्होंने मीडिया के सामने विवादित बयान देते हुए बोला, ‘AIMIM एक आतंकवादी संगठन है. असदुद्दीन ओवैसी और ओसामा बिन लादेन में कुछ फर्क नहीं है. जो काम बिन लादेन अलकायदा के माध्यम से करता था, वही ओवैसी AIMIM के माध्यम से कर रहा है. इनमें क्या फर्क है’.
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें