‘दुश्मनी तुरंत खत्म करें’ ईरान से जंग के बीच PM मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से की बात
Iran-Israel Tension: अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को लेकर PM मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से बात कर भारत की चिंताओं से रूबरू करवाया.
Follow Us:
Iran-Israel War: ईरान और इजरायल के बीच तनावों में भारत में भी चिंता बढ़ा. ईरान-इजरायल में कई भारतीय फंसे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCS) की बैठक की. इस मीटिग में भारतीयों की वापसी और स्थिति बिगड़ने पर उससे निपटने के तरीकों पर बात हुई. वहीं, PM मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की.
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को लेकर PM मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से बात कर भारत की चिंताओं से रूबरू करवाया. PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया. भारत ने संघर्ष को जल्द खत्म करने की जरूरत को दोहराया.
UAE के राष्ट्रपति से भी की बात
इससे पहले एक मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर बातचीत की और खाड़ी देश पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की. उन्होंने इस कठिन समय में UAE के साथ भारत की एकजुटता भी व्यक्त की थी.
PM मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स लिखा था कि मैंने UAE के राष्ट्रपति और मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. मैंने UAE पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया. इन कठिन समय में भारत यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है.
यह भी पढ़ें- पहले कैबिनेट की सुरक्षा समिति की बैठक, फिर UAE के राष्ट्रपति से बात...मिडिल ईस्ट में जंग के बीच एक्टिव हुए PM मोदी!
PM मोदी ने UAE में रह रहे बड़े भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए वहां के नेतृत्व का आभार भी जताया था. PM मोदी ने कहा कि UAE में रहने वाले भारतीय समुदाय का ख्याल रखने के लिए उनका धन्यवाद किया. हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं.
अमेरिका-इजरायल हमले में खामेनेई समेत 48 नेताओं की मौत
यह भी पढ़ें
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष में ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई. अन्य 47 नेताओं के साथ-साथ ईरानी सेना के टॉप कमांडर भी मारे गए. उनकी मौत के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही ईरान ने पवित्र स्थल इमाम रजा दरगाह पर काला झंडा फहराया गया. वहीं, भारत में ईरानी दूतावास में ईरान के झंडे को आधा झुका दिया गया है. साथ ही दुनिया के तमाम देशों से अमेरिका और इजरायल के इस हमले की कड़ी आलोचना करने के लिए कहा.
टिप्पणियाँ 0
कृपया Google से लॉग इन करें टिप्पणी पोस्ट करने के लिए
Google से लॉग इन करें