Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

लैंडिंग से पहले फेल हुआ इंडिगो फ्लाइट का इंजन, चेन्नई एयरपोर्ट पर घोषित हुई फुल इमरजेंसी; ऐसे बची 224 यात्रियों की जान

कोलकाता-चेन्नई इंडिगो फ्लाइट का लैंडिंग से पहले इंजन फेल हुआ. विमान का बायां इंजन काम करना बंद कर गया, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. इस विमान में कुल 224 यात्री सवार थे.

Image Source: X/ @IndiGo6E (File Photo)
Loading Ad...

देश में एक बार फिर बड़ा विमान हादसा टला है. कोलकाता से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में मंगलवार देर रात लैंडिंग से कुछ मिनट पहले अचानक तकनीकी खराबी आ गई. विमान का बायां इंजन काम करना बंद कर गया, जिसके बाद चेन्नई एयरपोर्ट पर तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई. हालात गंभीर थे, लेकिन पायलट की सूझबूझ और एयरपोर्ट की तैयारियों से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया. विमान में सवार सभी 224 यात्री सुरक्षित हैं.

लैंडिंग से ठीक पहले फेल हुआ लेफ्ट इंजन

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E-723 कोलकाता से चेन्नई पहुंच रही थी. विमान में 224 लोग सवार थे. रात करीब 11.30 बजे विमान की लैंडिंग होनी थी. इसी दौरान पायलट को पता चला कि विमान का बायां इंजन काम नहीं कर रहा है. इंजन में आई खराबी के बाद पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही एयरपोर्ट प्रशासन ने बिना समय गंवाए आपातकालीन व्यवस्था सक्रिय कर दी.

Loading Ad...

11.29 बजे घोषित हुई फुल इमरजेंसी

Loading Ad...

विमान में तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने के बाद रात 11.29 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित की गई. इसके तहत इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम और सुरक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सक्रिय कर दिया गया. इसके कुछ ही मिनट बाद विमान ने रनवे-25 पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली. रात 11.37 बजे हुई इस लैंडिंग के साथ ही विमान में मौजूद यात्रियों और चालक दल ने राहत की सांस ली. रात 11.47 बजे स्थिति सामान्य होने के बाद एयरपोर्ट से फुल इमरजेंसी वापस ले ली गई.

यह भी पढ़ें- उड़ते विमान पर टूटी आफत...बिजली गिरते ही प्लेन के हुए दो टुकड़े, 207 लोगों का मसीहा बना पायलट

Loading Ad...

बाल-बाल बची 224 यात्रियों की जान 

सबसे राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की जानकारी नहीं है. विमान के सुरक्षित उतरने के बाद चेन्नई एयरपोर्ट का सामान्य संचालन भी प्रभावित नहीं हुआ. अन्य उड़ानों की आवाजाही अपने तय तरीके से जारी रही. लैंडिंग से ठीक पहले इंजन फेल होने जैसी स्थिति किसी भी विमान के लिए चुनौतीपूर्ण मानी जाती है. ऐसे में पायलट का तत्काल निर्णय और एयरपोर्ट की इमरजेंसी तैयारियां बेहद अहम साबित हुईं.

कुछ दिन पहले एयर इंडिया की फ्लाइट में भी आई थी परेशानी

Loading Ad...

विमानन क्षेत्र में हाल की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एयरबस A320 उड़ान में भी हवा में तकनीकी समस्या सामने आई थी. विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था, हालांकि बाद में उसे नियंत्रित कर दिल्ली में सुरक्षित उतार लिया गया. उस घटना में कुछ यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी. विमान में 137 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे.

यह भी पढ़ें

बहरहाल, चेन्नई की घटना में सभी 224 यात्रियों के सुरक्षित होने से बड़ी राहत मिली है. लेकिन लैंडिंग से ठीक पहले इंजन फेल होने की इस घटना ने एक बार फिर विमान सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को लेकर ध्यान खींचा है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...