'भारत आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा...', PM मोदी ने पहलगाम हमले की पहली बरसी पर पाकिस्तान को दिया सख्त संदेश
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. पहली बरसी पर पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों और जवानों के बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा.
Follow Us:
Pahalgam Attack Anniversary: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी (Baisaran Valley) आज से ठीक एक साल पहले 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमले से दहल उठी थी. पाकिस्तान से भारत में दहशत फैलाने आए आतंकियों ने घाटी में घूमने आए निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया. बता दें कि आतंकियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर गोली चलाई, जिसमें कुल 26 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. पीएम मोदी ने बुधवार इस दर्दनाक घटना की पहली बरसी पर पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने साफ कहा कि इस हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों और जवानों के बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा.
हमले के बाद भारत का कड़ा जवाब
इस आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त कदम उठाए. इनमें सिंधु जल समझौता (Indus Waters Treaty) को स्थगित करने जैसे बड़े फैसले शामिल थे. इसके साथ ही भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी कार्रवाई और तेज कर दी और ऑपरेशन सिंदूर के ज़रिए पाकिस्तान के अंदर और उसके कब्जे वाले कश्मीर में ताबड़तोड़ जवाबी कारवाई की. सेना की इस जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकियों की मौत हुई. वहीं आतंकियों के अंतिम जनाज़े में पाकिस्तानी सेना के अधिकारी और नेताओं के शामिल होने की तस्वीर भी सामने आई. जिससे पाकिस्तान आतंकियों के पनाहगार किस तरह बना हुआ है, वो उसका सबूत भारत ने पूरी दुनिया के सामने रखा.
पहली बरसी पर पीएम मोदी का भावुक संदेश
हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने साफ कहा कि इस हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष नागरिकों और जवानों के बलिदान को देश कभी नहीं भूलेगा. प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा, 'पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद कर रहा हूं. उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा. मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, जो इस अपूरणीय क्षति को सह रहे हैं.' उन्होंने इस त्रासदी को देश की अंतरात्मा पर आज भी एक बोझ बताया.
Remembering the innocent lives lost in the gruesome Pahalgam terror attack on this day last year. They will never be forgotten. My thoughts are also with the bereaved families as they cope with this loss.
As a nation, we stand united in grief and resolve. India will never bow to…— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ भारत का अडिग रुख
पीएम मोदी ने अपने संदेश में आतंकवाद के खिलाफ भारत के सख्त और अटूट रुख को दोहराया. उन्होंने कहा कि पूरा देश दुख और संकल्प की इस घड़ी में एकजुट है. प्रधानमंत्री ने चेतावनी देते हुए कहा, 'एक राष्ट्र के रूप में, हम दुख और संकल्प में एकजुट हैं. भारत कभी भी किसी भी रूप में आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा. आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे.'
यह भी पढ़ें
बताते चलें कि 22 अप्रैल 2025 को हुआ यह कायराना हमला आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियानों को और तेज कर दिया था. एक साल बाद भी इस हमले का दर्द और गुस्सा देश की भावनाओं में साफ नजर आता है.