भारत की GDP ने दुनिया को चौंकाया! 7.8 % ग्रोथ से बनाया रिकॉर्ड, PM मोदी बोले- बड़ी उपलब्धि है
India GDP: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की GDP ग्रोथ को बड़ी उपलब्धि करार दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया में जारी आर्थिक अनिश्चितताओं, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद भारत ने मजबूत आर्थिक विकास दर्ज किया है.
Follow Us:
India GDP: भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना हुआ है. यह केंद्र सरकार के नीतिगत हस्तक्षेपों की सफलता और भारतीय परिवारों की लगातार तेज आर्थिक गतिविधियों का संकेत है. यह बयान सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के सचिव डॉ.सौरभ गर्ग की ओर से सोमवार को दिया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कि जमकर तारिफ...
पीएम मोदी बोले- निराशावादी हुए गलत साबित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की GDP ग्रोथ को बड़ी उपलब्धि करार दिया. उन्होंने कहा कि दुनिया में जारी आर्थिक अनिश्चितताओं, तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद भारत ने मजबूत आर्थिक विकास दर्ज किया है.पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों की सामूहिक शक्ति और प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि भारत की प्रगति को लेकर निराशावादी लोगों की आशंकाएं गलत साबित हुई हैं और देश ने एक बार फिर अपनी तेज तरक्की का प्रदर्शन किया है.
7.8% growth.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 1, 2026
Strong numbers.
Even stronger confidence. pic.twitter.com/ZVPpnAXrVU
भारत की तेज आर्थिक वृद्धि
वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही का जीडीपी डेटा जारी होने के बाद गर्ग ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बना हुआ है और बीते तीन वर्षों में लगातार तेज ग्रोथ हासिल करने में सफल रहा है. यह सरकार के नीतिगत हस्तक्षेपों की सफलता और भारतीय परिवारों की तेज आर्थिक गतिविधियों का संकेत है.
सुधारों का अर्थव्यवस्था पर असर
उन्होंने आगे कहा कि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के पीछे बड़ी वजह सुधार है. बीते एक साल में जीएसटी 2.0 जैसे सुधार लागू हुए हैं, जिनका सीधा असर लेनदेन पर पड़ा है. इसके साथ डेटा के सोर्स में भी सुधार हुआ है. अगर हम किसी चीज की सही तरीके से मॉनिटरिंग कर पाते हैं तो हम उस आधार पर सही कदम उठा पाते हैं. गर्ग ने आगे भारत की तेज वृद्धि का श्रेय भारतीय उपभोक्ता, भारतीय परिवारों, निजी अंतिम उपभोग व्यय, कॉर्पोरेट और सरकार द्वारा निवेश को दिया.
कार्यक्रम से पहले प्रकाश राज का विरोध, स्याही फेंकी और लगे ‘गो बैक’ के नारे
पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत रही विकास दर
वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 7.8 प्रतिशत रही है. यह पिछले साल की समान अवधि की विकास दर 6.9 प्रतिशत से 0.9 प्रतिशत ज्यादा है.
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी बताया अर्थव्यवस्था को मजबूत
इससे पहले, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में भारत की रियल जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही है, जो अर्थव्यवस्था की मजबूती और लचीलेपन को दर्शाता है.
नॉमिनल जीडीपी में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि
यह भी पढ़ें
वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि इस तिमाही के दौरान नॉमिनल जीडीपी में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है, जबकि वास्तविक ग्रॉस वैल्यू एडेड (जीवीए) में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. वित्त मंत्री ने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय भारत के लोगों की कड़ी मेहनत को दिया और कहा कि एनडीए सरकार द्वारा किए गए सुधारों और अर्थव्यवस्था के कुशल प्रबंधन के अच्छे नतीजे मिल रहे हैं.