जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कार्यक्रम से पहले प्रकाश राज का विरोध, स्याही फेंकी और लगे ‘गो बैक’ के नारे

Prakash Raj: प्रकाश राज धारवाड़ में ‘मनुष्यत्वदगे समुदाय जत्था’ नाम के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. इस कार्यक्रम का मकसद मानवता, सामाजिक सद्भाव और समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था. लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही कुछ हिंदू संगठनों और बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया.

कार्यक्रम से पहले प्रकाश राज का विरोध, स्याही फेंकी और लगे ‘गो बैक’ के नारे
Image Source: IANS
Advertisement

Prakash Raj: कर्नाटक के धारवाड़ में अभिनेता प्रकाश राज के एक कार्यक्रम से पहले जमकर हंगामा हुआ. कुछ हिंदू संगठनों और बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रकाश राज के कार्यक्रम का विरोध किया और उन्हें घेरने की कोशिश की. मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि पुलिस को मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को रोकना पड़ा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और झड़प की स्थिति भी बन गई. हालात बिगड़ने पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया. कुछ देर तक कार्यक्रम स्थल के आसपास तनाव का माहौल बना रहा.

क्यों किया गया प्रकाश राज का विरोध?

दरअसल, प्रकाश राज धारवाड़ में ‘मनुष्यत्वदगे समुदाय जत्था’ नाम के कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. इस कार्यक्रम का मकसद मानवता, सामाजिक सद्भाव और समाज से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करना था. लेकिन कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही कुछ हिंदू संगठनों और बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रकाश राज अपने बयानों के जरिए हिंदू विरोधी बातें कर सकते हैं. इसी आशंका के चलते युवाओं का एक समूह कार्यक्रम स्थल के बाहर पहुंच गया और प्रकाश राज के खिलाफ प्रदर्शन करने लगा. कुछ लोगों ने कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल के अंदर जाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव बढ़ गया.

बैनर पर स्याही लगाने के बाद और बढ़ा विवाद

Advertisement

हंगामे के बीच विवाद उस समय और बढ़ गया जब दो युवकों ने कथित तौर पर प्रकाश राज के बैनर पर स्याही लगा दी. यह बैनर एबीवीपी के छात्रों की ओर से कर्नाटक विद्यावर्धक संघ के सामने लगाया गया था. इसके बाद कुछ युवाओं ने वहां लगे फ्लेक्स को भी फाड़ दिया. इस घटना से कार्यक्रम के आयोजक नाराज हो गए और उन्होंने सड़क पर बैठकर विरोध जताया. इस दौरान आरएसएस के खिलाफ नारे लगाए गए और ‘RSS गो बैक’ जैसे नारे भी सुनाई दिए. पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और कई लोगों को हिरासत में लिया.

SIR को लेकर भी चर्चा में हैं प्रकाश राज

Advertisement

प्रकाश राज इन दिनों कर्नाटक में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि सिविल सोसाइटी संगठनों की ओर से 1 सितंबर को बेंगलुरु में ‘इलेक्शन कमीशन चलो’ अभियान चलाया जाएगा. उनका सवाल है कि जिन मतदाताओं के नाम अनुपस्थित या स्थायी रूप से स्थानांतरित होने के आधार पर हटाए जा रहे हैं, उन्हें अपना नाम दोबारा जुड़वाने का उचित मौका मिलना चाहिए.

‘चुम्मी तो नहीं लेंगे…’ कंगना रनौत ने अभिजीत दिपके पर ऐसा क्या कहा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में आएंगे नजर

यह भी पढ़ें

वहीं, फिल्मों की बात करें तो प्रकाश राज जल्द ही ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म में अजय देवगन मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें