×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सोनम की बताई कहानी सुन घूम गई शक की सुई... अपहरण का किया दावा, बताया कैसे पहुंची गाजीपुर

पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई सोनम ने कहा है कि वो दोषी नहीं बल्कि पीड़ित है. उसने खुद को निर्दोष बताया है. सोनम अपने अपहरण का दावा कर रही है. हालांकि इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है.

Author
09 Jun 2025
( Updated: 10 Dec 2025
08:30 AM )
सोनम की बताई कहानी सुन घूम गई शक की सुई... अपहरण का किया दावा, बताया कैसे पहुंची गाजीपुर
Advertisement

राजा रघुवंशी के मर्डर के मामले में गिरफ्तार पत्नी सोनम रघुवंशी ने सनसनीखेज दावा किया है. हत्या के आरोप में गिरफ्तार की गई सोनम ने कहा है कि वो दोषी नहीं, बल्कि पीड़ित है. उसने खुद को निर्दोष बताया है. साथ ही सोनम अपने अपहरण का दावा कर रही है. जिसके बाद शक की सुई एक बार फिर घूम गई है. हालांकि इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है. मेघालय पुलिस सोनम को हिरासत में लेने यूपी पहुंच रही.

सोनम रघुवंशी का बयान
न्यूज 18 की रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कह गया है कि सोनम ने दावा किया है कि वह आरोपी नहीं है, बल्कि इस मामले में पीड़ित है. उसने आरोप लगाए हैं कि अपहरण करने के बाद उसे उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में छोड़ दिया गया था, जहां से उसने अपने भाई को कॉल किया था. खबर है कि इस कॉल के बाद परिवार ने पुलिस को सूचित किया और पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार किया

‘मेरे बेटे को जबरन ले गई थी मेघालय…’
वहीं, सोनम की गिरफ्तारी के बाद मृतक राजा रघुवंशी की मां उमा ने सोनम को फांसी देने की मांग की है. मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने एक और जानकारी दी. उन्होंने बताया है कि सोनम ने राजा को बिना बताए मेघालय की फ्लाइट खुद बुक की थी. वह राजा पर दबाव बनाकर उसे शिलांग ले गई थी. साथ ही उसने राजा से खासकर सोने की चेन पहनकर चलने को कहा था. उमा ने आगे कहा कि सोनम इतनी मीठी बातें करती थी कि कभी शक नहीं हुआ. अगर वह दोषी साबित होती है तो उसे मौत की सजा दो.

अब तक के अप्डेट्स 
मेघालय में इंदौर के नवविवाहित राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस ने सोनम के साथ साथ चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. मेघालय डीजीपी आई नोंगरांग ने पुष्टि की कि सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और भाड़े के हत्यारों के साथ मिलकर पति राजा की हत्या की सुपारी दी थी. पुलिस के अनुसार, सोनम ने प्रेम प्रसंग के चलते यह साजिश रची. शिलांग पुलिस सोनम को ट्रांजिट रिमांड पर लेने गाजीपुर पहुंच रही है.

यह भी पढ़ें

इधर इंदौर के एडिशनल डीसीपी (क्राइम) राजेश दंडोतिया ने बताया, "8 या 9 जून की रात को शिलांग पुलिस और इंदौर पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया. हम पिछले 15-20 दिनों से शिलांग पुलिस के साथ लगातार संपर्क में थे. कल रात हमें सूचना मिली कि सोनम गाजीपुर में है. इस बीच शिलांग पुलिस ने तीन संदिग्धों की पहचान कर ली थी. संयुक्त अभियान के दौरान तलाशी ली गई और राज कुशवाह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें