×
जिस पर देशकरता है भरोसा

UAPA केस में हरिद्वार की सोनम गिरफ्तार, लाखों के ट्रांजेक्शन और पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर किए चौकाने वाले खुलासे

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने UAPA और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट से जुड़े मामले में हरिद्वार की युवती को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसियां बैंक खातों और कथित पाकिस्तान कनेक्शन की फाइनेंशियल ट्रेल खंगाल रही हैं.

Author
29 May 2026
( Updated: 29 May 2026
06:52 PM )
UAPA केस में हरिद्वार की सोनम गिरफ्तार, लाखों के ट्रांजेक्शन और पाकिस्तान कनेक्शन को लेकर किए चौकाने वाले खुलासे
Image Credits: IANS File
Advertisement

हरिद्वार के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के आसफनगर इलाके में जम्मू-कश्मीर पुलिस की कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया.

UAPA केस में हरिद्वार की युवती गिरफ्तार 

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के लकनपुर थाना क्षेत्र में दर्ज यूएपीए और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट से जुड़े एक मामले की जांच के दौरान हरिद्वार की एक युवती का नाम सामने आया था. इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम हरिद्वार पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की.

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कुछ दिन पहले कलियर थाना पुलिस से संपर्क किया था. उन्होंने बताया कि कठुआ जिले के लकनपुर थाने में दर्ज एक मामले की जांच चल रही है, जो यूएपीए और ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है. जांच के दौरान सोनम नाम की युवती का नाम सामने आया, जिसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम हरिद्वार पहुंची.

Advertisement

सहेली के जरिए संपर्क में आई थी युवती

पूछताछ के दौरान युवती ने खुलासा किया कि वह अपनी एक सहेली के जरिए कुमार राम नाम के व्यक्ति के संपर्क में आई थी. बाद में उसके कजिन हसीब के माध्यम से उसे कई सिम कार्ड, एटीएम कार्ड और बैंक खाते उपलब्ध कराए गए. 

युवती ने बताया कि उसे निर्देश दिए जाते थे कि बैंक खातों में आने वाली रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर करना है. इसके अलावा एटीएम से पैसे निकालने और यूपीआई के जरिए रकम आगे भेजने का काम भी उससे कराया जाता था.

Advertisement

20 लाख रुपए ट्रांसफर करने का खुलासा

जांच में यह भी सामने आया कि युवती ने करीब 20 लाख रुपए अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किए थे. इसके बदले उसे कमीशन भी दिया जाता था. युवती ने पूछताछ में बताया कि उसे करीब दो लाख रुपए कमीशन के तौर पर मिले थे.

करोड़ों के ट्रांजेक्शन और पाकिस्तान कनेक्शन की जांच

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस युवती को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है और मामले की गहन जांच जारी है. जांच एजेंसियां अब करोड़ों रुपए के ट्रांजेक्शन, बैंक खातों और कथित पाकिस्तान कनेक्शन की फाइनेंशियल ट्रेल खंगाल रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्होंने यह भी कहा कि हरिद्वार में जिन लोगों का युवती से संपर्क था, उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं स्थानीय स्तर पर कोई अन्य व्यक्ति भी ऐसी गतिविधियों में शामिल तो नहीं है.  

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें