×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अयोध्या पहुंचे गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव, रामलला का किया पूजन और निर्माण कार्यों का लिया जायजा

अयोध्या। गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव शनिवार को रामनगरी पहुंचे. उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ रामलला का दर्शन-पूजन किया.

Author
21 Feb 2026
( Updated: 21 Feb 2026
01:21 PM )
अयोध्या पहुंचे गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव, रामलला का किया पूजन और निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Advertisement

गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव शनिवार को रामनगरी पहुंचे. उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ रामलला का दर्शन-पूजन किया. उन्होंने परिसर में बने अन्य मंदिरों में भी जाकर शीश झुकाया. उपराष्ट्रपति लगभग एक घंटे तक मंदिर परिसर में रहे. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया. भव्य-नव्य अयोध्या देखकर वे प्रफुल्लित हो उठे.

गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव का अयोध्या दौरा

Advertisement

इसके पहले शनिवार सुबह वे प्रतिनिधिमंडल के साथ निजी विमान से वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे. शंखनाद व कलाकारों के भावपूर्ण नृत्य के बीच एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. वहां खाद्य व रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभानु पासवान, कमिश्नर राजेश कुमार, डीआईजी सोमेन वर्मा, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने उनकी आगवानी की.

उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे 

Advertisement

एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही.

यह भी पढ़ें

उपराष्ट्रपति के इस दौरे को भारत और गुयाना के बीच सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संबंधों की मजबूती के रूप में देखा जा रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें