जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बड़ा एक्शन, भारत में बैन हुआ एक्स अकाउंट

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के एक विवादित बयान के बाद शुरू हुई 'कॉकरोच जनता पार्टी' का एक्स अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया है. बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में बनी इस सोशल मीडिया मुहिम को लाखों लोगों का समर्थन मिला था.

CJI सूर्यकांत की टिप्पणी के बाद बनी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर बड़ा एक्शन, भारत में बैन हुआ एक्स अकाउंट
Image Source: X/ @abhijeet_dipke-
Advertisement

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत के एक बयान ने देशभर में ऐसा विवाद खड़ा कर दिया, जिसकी गूंज अब सोशल मीडिया से लेकर युवाओं की बहस तक पहुंच चुकी है. एक टिप्पणी के बाद शुरू हुई कॉकरोच जनता पार्टी अब चर्चा का बड़ा विषय बन गई है. हालात ऐसे हो गए कि इस पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में बैन कर दिया गया, जबकि इंस्टाग्राम पर इसके फॉलोअर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं.

क्या था पूरा मामला?

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका की सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने बेरोजगार युवाओं को लेकर एक टिप्पणी की. उन्होंने कहा था कि कुछ युवा 'कॉकरोच' की तरह होते हैं, जिन्हें न रोजगार मिलता है और न किसी पेशे में जगह. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोग बाद में सोशल मीडिया एक्टिविस्ट या RTI कार्यकर्ता बनकर दूसरों पर हमला करने लगते हैं. यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. बड़ी संख्या में युवाओं ने इसे अपमानजनक बताया और विरोध शुरू कर दिया.

Advertisement

सफाई के बाद भी नहीं थमा विवाद

विवाद बढ़ने के बाद CJI की ओर से सफाई भी दी गई. उन्होंने कहा कि उनका बयान पूरे युवाओं के लिए नहीं था, बल्कि फर्जी डिग्री रखने वाले कुछ लोगों को लेकर था. हालांकि तब तक मामला काफी तूल पकड़ चुका था और इंटरनेट पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' नाम तेजी से वायरल होने लगा.

मजाक से शुरू हुई पार्टी बनी बड़ा आंदोलन

Advertisement

शुरुआत में यह केवल मजाक के तौर पर बनाई गई सोशल मीडिया मुहिम थी, लेकिन देखते ही देखते लाखों लोग इससे जुड़ गए. खास बात यह रही कि पार्टी का इंस्टाग्राम पेज फॉलोअर्स के मामले में कई बड़े राजनीतिक दलों से आगे निकल गया. बताया जा रहा है कि इंस्टाग्राम पर इसके एक करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं, जबकि भाजपा के करीब 87 लाख फॉलोअर्स हैं. यही वजह है कि यह मामला अब केवल मीम या मजाक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि युवाओं के गुस्से और अभिव्यक्ति का प्रतीक बनता दिखाई दे रहा है.

एक्स अकाउंट बैन होने पर भड़के अभिजीत दिपके

इस बीच पार्टी के एक्स अकाउंट के बैन होने से नया विवाद खड़ा हो गया है. पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि पहले अकाउंट को सीमित करने की कोशिश हुई और बाद में सीधे बैन कर दिया गया. उनका आरोप है कि उन्होंने केवल सरकार से जवाबदेही मांगी थी और किसी तरह की गलत सामग्री पोस्ट नहीं की गई थी.

युवाओं से उठाई आवाज बुलंद करने की अपील

अभिजीत दिपके ने युवाओं से सवाल उठाने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि अगर लोकतंत्र में सवाल पूछना गलत हो गया, तो यह चिंता की बात है. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर “फ्री स्पीच” और 'डिजिटल सेंसरशिप' को लेकर नई बहस छिड़ गई है.

Advertisement

बहरहाल, एक्स अकाउंट बंद हो चुका है, लेकिन इंस्टाग्राम पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. यह पूरा मामला दिखाता है कि आज के दौर में सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रहा, बल्कि युवाओं की भावनाओं और विरोध की ताकत भी बन चुका है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें