जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पहले हनी ट्रैप, फिर फर्जी सुसाइड नोट, ऐसे ब्लैकमेल कर व्यापारी से वसूले 2.77 करोड़, कांग्रेस नेता समेत दो गिरफ्तार

कर्नाटक के मंगलुरु में व्यापारी को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने और लगभग दो साल में 2.77 करोड़ रुपए वसूलने के आरोप में कांग्रेस नेता और उसके साथी को गिरफ्तार किया है.

Author
09 Jun 2026
( Updated: 09 Jun 2026
02:54 PM )
पहले हनी ट्रैप, फिर फर्जी सुसाइड नोट, ऐसे ब्लैकमेल कर व्यापारी से वसूले 2.77 करोड़, कांग्रेस नेता समेत दो गिरफ्तार
Image Credits: ANS/Representational
Advertisement

कर्नाटक के मंगलुरु में जबरन वसूली का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने एक प्रमुख व्यापारी को ब्लैकमेल करने और लगभग दो साल में 2.77 करोड़ रुपए वसूलने के आरोप में यूथ कांग्रेस के एक पदाधिकारी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है.

व्यापारी को ब्लैकमेल करने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान मंगलुरु यूथ कांग्रेस के महासचिव निजाम और जितेश के तौर पर हुई है. आरोप है कि जितेश ने पहले व्यापारी को अपने जाल में फंसाया और बाद में उसकी अश्लील तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करके उसे ब्लैकमेल किया. पुलिस ने बताया कि जितेश ने शुरू में 35 लाख की मांग की और वीडियो को पीड़ित की पत्नी को दिखाने की धमकी दी. अपनी बदनामी के डर से व्यापारी ने चेक के जरिए यह रकम दे दी.

जिससे मांगी मदद उसने दिया आरोपी का साथ

Advertisement

जब पैसों की मांग जारी रही तो व्यापारी ने मदद के लिए निजाम से संपर्क किया, हालांकि पुलिस का आरोप है कि निजाम ने मदद करने के बजाय जितेश का साथ दिया और जबरन वसूली के इस रैकेट में शामिल हो गया.

व्यापारी को दी आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी

इसके बाद दोनों ने आत्महत्या की एक झूठी कहानी रची. निजाम ने मई 2024 में व्यापारी को बताया कि जितेश ने आत्महत्या कर ली है और सुसाइड नोट में पीड़ित का नाम लिखा है. कहानी को सच साबित करने के लिए आरोपियों ने जितेश की मौत और अंतिम संस्कार की तस्वीरें दिखाईं और व्यापारी को आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी.

गिरफ्तारी और सामाजिक बदनामी के डर से व्यापारी पैसे देता रहा. पुलिस ने बताया कि 2024 से 2026 के बीच पीड़ित से कुल 2.77 करोड़ रुपए वसूले गए. यह धोखाधड़ी तब सामने आई जब जून 2026 में व्यापारी ने जितेश को मंगलुरु में जिंदा देखा. जिस व्यक्ति को वह मरा हुआ समझ रहा था, उसे जिंदा देखकर वह हैरान रह गया और उसने उरवा पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई.

नेताओं के साथ आरोपी निजाम की तस्वीरें वायरल 

Advertisement

यह भी पढ़ें

शिकायत के आधार पर पुलिस ने निजाम और जितेश दोनों को गिरफ्तार कर लिया. मामले की और जानकारी के लिए आगे की जांच चल रही है. इस बीच गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर मंगलुरु और पूरे कर्नाटक के कई राजनीतिक नेताओं के साथ निजाम की तस्वीरें वायरल हो गई हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें