×
जिस पर देशकरता है भरोसा

दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में बुजुर्ग ने की पेशाब, महिला ने बनाया वीडियो; सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Elderly man urinates in Delhi Metro: एक महिला उधमी ने मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के अंदर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ जो घटना रिकॉर्ड की, वह देखकर लोग हैरान रह गए. वीडियो में महिला बुजुर्ग से सवाल करती नजर आ रही हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग भी असहज दिखाई दे रहे हैं.

Author
18 May 2026
( Updated: 18 May 2026
04:11 PM )
दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में बुजुर्ग ने की पेशाब, महिला ने बनाया वीडियो; सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Image Source: Canva
Advertisement

Elderly man urinates in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो से आए दिन अजीबोगरीब वीडियो सामने आते रहते हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ, उसने सोशल मीडिया पर लोगों के बीच गर्म बहस छेद दी. एक महिला उधमी ने मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट के अंदर बुजुर्ग व्यक्ति के साथ जो घटना रिकॉर्ड की, वह देखकर लोग हैरान रह गए. वीडियो में महिला बुजुर्ग से सवाल करती नजर आ रही हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग भी असहज दिखाई दे रहे हैं. इस घटना ने hygiene, public behaviour और empathy जैसे मुद्दों पर चर्चा को बढ़ा दिया...

लिफ्ट के अंदर हुई तीखी बहस

वीडियो entrepreneur दीपशिखा मेहता ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. उनके मुताबिक यह घटना दिल्ली के Kalkaji Mandir Metro Station की है. दीपशिखा के अनुसार, वह लिफ्ट में दो अन्य लोगों और एक बुजुर्ग व्यक्ति के साथ थीं. तभी उन्हें लगा कि बुजुर्ग व्यक्ति लिफ्ट में पेशाब करने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कैमरा ऑन कर लिया और बुजुर्ग से सवाल करने लगीं.

बुजुर्ग से पूछे गए तीखे सवाल

Advertisement

वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला बुजुर्ग से सवाल कर रही हैं. महिला का कहना है कि जब उन्होंने आपत्ति जताई तो बुजुर्ग ने कथित तौर पर कहा, “हां तो sorry, जो करना है कर लो.” इस वीडियो के बाद इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं अलग-अलग रही. कुछ ने इसे public nuisance बताया, तो कुछ ने बुजुर्ग की स्थिति को देखते हुए सहानुभूति दिखाई.

दिल्ली पुलिस ने दी सफाई

घटना वायरल होने के बाद Delhi Police ने सोशल मीडिया पर कमेंट सेक्शन में सफाई दी. पुलिस के अनुसार यह घटना 15 मई 2026 की रात करीब 9:40 बजे हुई थी. बुजुर्ग व्यक्ति Jamia Metro Station से Faridabad की ओर जा रहे थे और Kalkaji Mandir Metro Station पर interchange के दौरान उन्हें अचानक medical emergency महसूस हुई.
पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति washroom ढूंढने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन समय पर सुविधा नहीं मिल सकी. स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने कथित तौर पर बोतल में पेशाब करने की कोशिश की. इस पर अन्य यात्रियों ने metro staff और security personnel को सूचना दी.

DMRC Act के तहत जुर्माना

यह भी पढ़ें

अधिकारियों ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति पर Delhi Metro Rail Corporation Act की धारा 59 के तहत public nuisance फैलाने को लेकर जुर्माना लगाया गया..इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस बढ़ गई. कुछ लोग महिला के समर्थन में हैं, तो कुछ का कहना है कि medical emergency जैसी स्थिति में इंसानियत भी जरूरी है. एक यूजर ने लिखा कि बुजुर्ग को अचानक इमरजेंसी हो सकती है और DMRC को हर स्टेशन पर शौचालय बनाना चाहिए। वहीं, एक और यूजर ने कहा कि दिल्ली मेट्रो के कुछ ही स्टेशनों पर शौचालय हैं, जो पूरी तरह से गलत है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें