×
जिस पर देशकरता है भरोसा

रात को बिरयानी और तरबूज खाना बना ‘साइलेंट किलर’! एक ही झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार

मुंबई के पायधोनी में रात के खाने के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के कारण मौत हो गई.

Author
28 Apr 2026
( Updated: 28 Apr 2026
11:57 AM )
रात को बिरयानी और तरबूज खाना बना ‘साइलेंट किलर’! एक ही झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार
Image Source: File photo/IANS
Advertisement

मुंबई के पायधोनी इलाके में संदिग्ध फूड पॉइजनिंग के मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों में 40 वर्षीय पति, 35 वर्षीय पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

देर रात भोजन के बाद तरबूज खाया

मुंबई पुलिस के अनुसार, घटना 25 अप्रैल की रात की है, जब परिवार के कुल नौ सदस्यों ने रात करीब 10:30 बजे साथ में खाना खाया था. खाना खाने के बाद रिश्तेदार अपने-अपने घर लौट गए. देर रात करीब 1 बजे से 1:30 बजे के बीच मृतक परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज खाया था.

तरबूज खाते ही चार लोगों की बिगड़ी तबीयत

इसके बाद 26 अप्रैल की सुबह करीब 5:30 से 6 बजे के बीच चारों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हुई. शुरुआत में परिवार के डॉक्टर ने इलाज किया; बाद में हालत गंभीर होने पर उन्हें जेजे अस्पताल रेफर किया गया.

Advertisement

इलाज के दौरान एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

इलाज के दौरान सबसे पहले छोटी बेटी जैनब की सुबह करीब 10:15 बजे मौत हो गई. इसके बाद रात करीब 10:30 बजे पिता अब्दुल्ला दोकाडिया ने दम तोड़ दिया. बाद में पत्नी नसरिन दोकाडिया और बड़ी बेटी आयशा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई.

हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने बताया कि सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन मौत की असली वजह हिस्टोपैथोलॉजिकल रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी. जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मौत (एडी) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

बिरयानी के बाद तरबूज खाने से बिगड़ी तबीयत

Advertisement

प्रारंभिक बयान में परिवार के एक सदस्य ने पुलिस को बताया कि परिवार ने पहले बिरयानी खाई थी और बाद में तरबूज खाया था. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि फूड पॉइजनिंग किस चीज से हुई. इस बीच झारखंड के गिरिडीह जिले में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां कथित रूप से दूषित गोलगप्पे और चाट खाने से सात साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य लोग बीमार होकर अस्पताल में भर्ती कराए गए.

दूषित खान-पान से फूड पॉइजनिंग का खतरा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दूषित भोजन या पानी के सेवन से फूड पॉइजनिंग हो सकती है, जिससे उल्टी, दस्त, पेट दर्द और मतली जैसी समस्याएं होती हैं. प्रशासन ने लोगों से भोजन की स्वच्छता को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. 

Advertisement

क्या तरबूज खाने से मौत हो सकती है?

यह भी पढ़ें

इस घटना ने तरबूज को कटघरे में खड़ा कर दिया है. सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या तरबूज खाने से मौत हो सकती है? डॉक्टरों के अनुसार, तरबूज से फूड पाइजनिंग की स्थिति बन सकती है. दरअसल, तरबूज में पानी और प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिससे अगर यह दूषित हो जाए तो बैक्टीरिया तेजी से पनप सकते हैं. इसके अलावा, कई बार यह भी सामने आया है कि तरबूज में मिठास को बढ़ाने के लिए ग्लूकोज या शुगर वाली पानी इंजेक्ट किया जाता है. इन सब की वजह से तरबूज में बैक्टीरिया तेजी से पैदा होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें