'किसानों को गुमराह न करें...', अमित शाह ने राहुल गांधी को दी खुली चुनौती, कहा- किसी भी मंच पर आकर कर लें बहस

अमित शाह ने रविवार को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में देश की पहली सीबीडीसी आधारित पीडीएस प्रणाली का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह अमेरिका और यूरोप के साथ हुई ट्रेड डील को लेकर जनता को गुमराह कर रहे हैं.

'किसानों को गुमराह न करें...', अमित शाह ने राहुल गांधी को दी खुली चुनौती, कहा- किसी भी मंच पर आकर कर लें बहस
Screengrab

केंद्रीय गृह अमित शाह ने रविवार को गुजरात के गांधीनगर स्थित महात्मा मंदिर में भारत की पहली सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) आधारित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया और यूएस ट्रेड डील पर देश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया.

देश को गुमराह कर रहे राहुल गांधी: अमित शाह   

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी देश को गुमराह कर रहे हैं कि यूरोपीय यूनियन, इंग्लैंड के साथ एफटीए और अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में पीएम मोदी ने किसानों के हित को नुकसान पहुंचाया है. मैं राहुल गांधी को चैलेंज देना चाहता हूं, कोई भी मंच तय कर लीजिए, भाजपा के युवा मोर्चा का अध्यक्ष आकर बहस कर लेगा कि किसानों का नुकसान किसने किया है.

किसानों को गृह मंत्री शाह का संदेश: शाह 

गृह मंत्री शाह ने आगे कहा कि कि मैं देश के किसानों से कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं और आपको गुमराह कर रहे हैं. इंग्लैंड और यूरोपीय यूनियन के साथ हुए एफटीए और अमेरिका से हुई ट्रेड डील में पीएम मोदी ने किसानों के हितों की सुरक्षा की है. तीनों समझौतों में डेयरी क्षेत्र को भी पूरी तरह सुरक्षा देने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है. इसके माध्यम से हमारे कृषि उत्पाद और मत्स्य उत्पादों को दुनिया के बाजार में पहुंचाने का रास्ता भी खोला है.

मोदी सरकार रख रही सबके हित का ध्यान  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मैं फिर से एक बार भारत के मछुआरों, पशुपालकों और किसानों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कभी भी आपके हितों के साथ समझौता नहीं किया है, न ही कर सकते हैं, यह असंभव है. यह काम तो मनमोहन सिंह की सरकार ने डंकल प्रस्ताव पर साइन करके किया था. देश की जनता ने 2014 में कांग्रेस को टाटा बाय-बाय कर दिया, पीएम मोदी आए और उस समझौते को बदल दिया. मनमोहन सरकार ने पूरे विश्व के लिए भारत का कृषि बाज़ार खोल दिया था. आज पीएम मोदी किसानों की सुरक्षा के लिए चट्टान की तरह खड़े हैं.

कांग्रेस ने देश को पकड़ाया कर्जमाफी का झुनझुना

यह भी पढ़ें

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि इन्होंने 70 साल में एक बार कर्जमाफी का झुनझुना पकड़ाकर किसानों को गुमराह किया. पीएम मोदी ने 10 साल से 6,000 रुपए प्रति वर्ष देकर किसानों को लोन लेने की नौबत ही न आए, ऐसी व्यवस्था की. कांग्रेस का नेतृत्व हमेशा झूठ बोलकर जनता को गुमराह करता रहा है. कांग्रेस के 'शहजादे' राहुल गांधी संसद में किसानों की बात करते हैं. आपने किसानों का कितना अनाज खरीदा था? 10 साल यूपीए सरकार के और 10 साल मोदी सरकार की तुलना करें तो हमने आपसे 15 गुना अधिक अनाज किसानों का एमएसपी पर खरीदा है.

Tags

Advertisement

टिप्पणियाँ 0

LIVE
Advertisement
Podcast video
अल्लाह का नाम लेकर Yogi के लिए दुश्मनों से लड़ गए मौलाना ने सबको धो डाला ! Kaukab Mujtaba
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें