×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग का मामला: शूटर्स को बाइक मुहैया कराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पर फरीदाबाद में दर्ज हैं कई मामले

एल्विश यादव के घर फायरिंग मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. बाइक मुहैया कराने वाला आरोपी गिरफ्तार हुआ, लेकिन क्या इससे पूरे गैंग का पर्दाफाश होगा? क्या यह सिर्फ चेतावनी थी या पीछे कोई बड़ी साजिश छिपी है? गुरुग्राम पुलिस की आगे की कार्रवाई से ही खुलेंगे सभी राज़.

Author
25 Aug 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:24 AM )
एल्विश यादव के घर पर फायरिंग का मामला: शूटर्स को बाइक मुहैया कराने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी पर फरीदाबाद में दर्ज हैं कई मामले
Advertisement

यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर पर फायरिंग मामले में हरियाणा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि यह वही शूटर है, जिसने एल्विश के घर के बाहर फायरिंग की थी. आरोपी एक रैपिडो कर्मी है और इसने ही वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक का इंतजाम किया था.  

आरोपी की पहचान जतिन के रूप में हुई है. जतिन फरीदाबाद का रहने वाला है. उस पर वारदात को अंजाम देने के लिए शूटरों को बाइक उपलब्ध करवाने का आरोप है.

पूछताछ में आरोपी से निकलेंगे और बड़े राज़

Advertisement

पुलिस प्रवक्ता गुरुग्राम संदीप कुमार ने कहा, "एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग मामले में गुरुग्राम पुलिस ने रैपिडो बाइक चलाने वाले एक आरोपी को पकड़ा है. आरोपी की पहचान फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी के रहने वाले जतिन के रूप में हुई है. वह दो महीने से गुरुग्राम में रैपिडो की बाइक चला रहा था और उसने हमलावरों को वारदात के लिए बाइक उपलब्ध कराई थी. फिलहाल गुरुग्राम पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है."

वारदात की साजिश कितने दिन पहले रची गई थी?

उन्होंने आगे कहा, "प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथियों के कहने पर बाइक उपलब्ध कराई. फिर साथियों के साथ मिलकर पूरी वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात के लिए इस्तेमाल की गई बाइक भी बरामद कर ली है. आरोपी के पिछले रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं; उसके ऊपर फरीदाबाद में कई मामले दर्ज हैं."

भाऊ गैंग' ने क्यों ली हमले की जिम्मेदारी?

बता दें कि 17 अगस्त की सुबह गुरुग्राम के सेक्टर 56 में एल्विश यादव के घर के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी. बताया जाता है कि एल्विश यादव के घर के बाहर गोलीबारी की घटना में तीन शूटर शामिल थे. 'भाऊ गैंग' ने इस हमले की जिम्मेदारी ली. गैंग के दो बदमाशों, नीरज फरीदपुरिया और भाऊ रिटोलिया, ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला, जिसमें लिखा, "एल्विश यादव के घर पर जो गोली चली, वह उन्होंने चलवाई है."

Advertisement

हरियाणा और पंजाब में कैसे फैला 'भाऊ गैंग' का खौफ? 

'भाऊ गैंग' हरियाणा और पंजाब में फिरौती, धमकी, वसूली और हत्या जैसे मामलों के लिए जाना जाता है. नीरज फरीदपुरिया इस गैंग का मुख्य सदस्य है. वह हरियाणा के पलवल का रहने वाला है. उस पर हत्या, जबरन वसूली और धमकी देने जैसे कई संगीन केस दर्ज हैं. नीरज पहले जेल में था और उसे 2015 में उम्रकैद की सजा भी हुई थी, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह विदेश भाग गया. अब वह वहीं से अपना नेटवर्क चला रहा है. 

फिलहाल गुरुग्राम पुलिस लगातार इस मामले में आरोपियों की तलाश और पूछताछ में जुटी हुई है. जांच एजेंसियों का मानना है कि एल्विश यादव पर हुई यह फायरिंग सिर्फ एक चेतावनी भर हो सकती है और इसके पीछे बड़ा गैंग नेटवर्क सक्रिय है. अब देखना होगा कि पुलिस की आगे की कार्रवाई से इस गैंग का पर्दाफाश होता है या फिर यह मामला और गहराई में उलझता चला जाएगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें