×
जिस पर देशकरता है भरोसा

सच हो गई कामाख्या मंदिर के पुजारी की भविष्यवाणी? वही दिन, वही समय… राजा रघुवंशी के घर पैदा हुआ बेटा तो परिवार ने कहा- Raja Is Back

राजा रघुवंशी के परिवार में हाल ही में एक बच्चे का जन्म हुआ है. जिसके बाद से ही घर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. बच्चे के पैदा होने का समय इतना ख़ास है कि अब राजा रघुवंशी के परिवार वाले इस पुनर्जन्म बता रहे हैं.

सच हो गई कामाख्या मंदिर के पुजारी की भविष्यवाणी? वही दिन, वही समय… राजा रघुवंशी के घर पैदा हुआ बेटा तो परिवार ने कहा- Raja Is Back
Advertisement

इंदौर के  ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के हत्याकांड ने पूरे झकझोर दिया था. कई महीनों से परिवार दुख में ही जी जा रहा था. हालांकि अब राजा के परिवार में खुशियों ने दस्तक दी है. 

राजा रघुवंशी के परिवार हुआ बेटे का जन्म

राजा रघुवंशी के परिवार में हाल ही में एक बच्चे का जन्म हुआ है. जिसके बाद से ही घर में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. बच्चे के पैदा होने का समय इतना ख़ास है कि अब राजा रघुवंशी के परिवार वाले इस पुनर्जन्म बता रहे हैं. 

Advertisement

बच्चे का जन्म बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर हुआ है

राजा रघुवंशी के घर एक बच्चे के जन्म को लेकर उनके परिवार ने बड़ा दावा किया है. परिवार का मानना है कि ये नवजात बच्चा कई औेर नहीं बल्कि राजा रघुवंशी का पुनर्जन्म है. बच्चे का जन्म उनके बड़े भाई सचिन रघुवंशी के घर हुआ है और परिवार ने उसका नाम भी राजा रखा है. 

परिवार वाले क्यों मान रहे इस राजा का पुनर्जन्म 

परिवार का कहना है कि राजा की हत्या ग्यारस के दिन हुई थी, उसकी मौत का समय दोपहर क़रीब 2:40 बजे था. वहीं सचिन रघुवंशी के बेटे का जन्म भी ग्यारस को ही हुआ है.उसके जन्म का समय दोपहर 2:42 बजे है. इसी संयोग के कारण परिवार से राजा की वापसी मान रहा है, और इसीलिए बच्चे का नाम भी राजा रखा है. परिवार का ये भी दावा है कि बच्चे की कुंडली राजा से काफी मिलती-जुलती है, जिससे उनका विश्वास और मजबूत हुआ है. 

Advertisement

परिवार में बेटे के जन्म के बाद राजा की मां ने क्या कहा?

परिवार में बेटे के जन्म के बाद राजा की मां उमा रघुवंशी ने एक लीडिंग चैनल से बात करते हुए कहा, मेरा बेटा लौट आया है.हमने उसका नाम भी राजा ही रखा है. जब बच्चे को राजा कहकर बुलाते हैं, तो उसकी प्रतिक्रिया भी उन्हें अपने बेटे की याद दिलाती है. इसके अलावा राजा की मां का कहना है कि नवजात बच्चे का चेहरा उनके बेटे के बचपन से काफी मिलता-जुलता है.

क्या सच हुई कामाख्या मंदिर के पुजारी की भविष्यवाणी?

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रधुवंशी ने बताया है कि हत्या के बाद जब तेहरवीं हुई थी. तब कामाख्या मंदिर के पुजारी ने कहा था कि भाइयों में से किसी के घर पर राजा दोबारा जन्म लेगा, उनका कहना था कि राजा की मृत्यु स्वाभाविक नहीं, बल्कि हत्या हुई है. इसलिए वो किसी ना किसी रुप में वापस आ सकता है. 

विपिन ने ये भी बताया है कि परिवार में कुल 9 भाई हैं, लेकिन ये उनके भाई सचिन के घर ही आया है. परिवार का मानना है की पुजारी की  बात सच साबित हुई है. 

Advertisement

क्या था राजा रघुवंशी मर्डर केस?

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी एक चर्चित मर्डर केस के बाद सुर्खियों में आए थे. उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी पर आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद मेघालय में हनीमून के दौरान उसने साज़िश रचकर अपने पति की हत्या करवा दी. 23 मई को कपल के लापता होने के बाद मामला सामने आया और 2 जून को राजा का शव बरामद हुआ था. 

यह भी पढ़ें

इस मामले में तब मोड़ आया जब सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर में सरेंडर कर दिया. जाँच में खुलासा हुआ की उसने कथित तौर पर कुछ लोगों को पैसे देकर हत्या करवाई थी. इस केस की जाँच मेघालय, मध्यप्रदेश और यूपी की पुलिस ने मिलकर की थी. 

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें