Advertisement
Jantar Mantar Protest Updates: प्रदर्शन की आड़ में बवाल करने वालों पर एक्शन, उपद्रवियों पर 4 FIR दर्ज
Jantar Mantar Protest Updates: दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले में दो अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
Advertisement
Jantar Mantar Protest Updates: दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है. प्रदर्शन के दौरान कई जगहों पर हंगामा, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे मामले में दो अलग-अलग थानों में 4 एफआईआर दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि हिंसा में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.
कनॉट प्लेस में जमकर हुआ हंगामा
पुलिस के अनुसार, कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल स्थित रीगल सिनेमा के पास प्रदर्शन के दौरान हालात अचानक बिगड़ गए. भीड़ ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और कई सरकारी वाहनों को नुकसान पहुंचाया. इस दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
इतना ही नहीं, जनपथ इलाके में मौजूद कुछ दुकानों को भी नुकसान पहुंचा. इन घटनाओं के बाद कनॉट प्लेस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस अब वीडियो फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है.
Advertisement
Advertisement
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में भी दर्ज हुआ मामला
हिंसा से जुड़े दूसरे मामले में पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में भी एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई धाराएं लगाई गई हैं. आरोपों में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, दंगा करना, कानून-व्यवस्था बिगाड़ना और पुलिसकर्मियों पर हमला करना शामिल है. पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान कई लोगों ने कानून का उल्लंघन किया, जिसके चलते स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी.
Advertisement
पथराव, तोड़फोड़ और हंगामे के बाद पुलिस सख्त, CJP प्रदर्शन पर दो FIR दर्ज#ProtestUpdate #CJP #CJPProtest pic.twitter.com/ngcNrd0nUt
— NMF NEWS (@NMFNewsNational) ?ref_src=twsrc%5Etfw">July 21, 2026
118 से ज्यादा पुलिसकर्मी हुए घायल
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद निर्देशों का पालन नहीं किया और इलाके में लागू BNS की धारा 163 प्रतिबंधों का उल्लंघन किया. झड़प और पथराव के दौरान 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इनमें स्पेशल सीपी, जॉइंट सीपी, एडिशनल सीपी, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी और एसीपी स्तर के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं. कई महिला पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं. पुलिस का यह भी कहना है कि झड़प के दौरान करीब 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं.
Advertisement
सरकारी गाड़ियों और सार्वजनिक संपत्ति को हुआ नुकसान
पुलिस के अनुसार, हिंसा के दौरान 15 से 20 सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की गई. इसके अलावा सार्वजनिक संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया गया. प्रशासन अब नुकसान का पूरा आकलन कर रहा है और दोषियों के खिलाफ अलग से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.
70 प्रदर्शनकारी हिरासत में, CCTV फुटेज से होगी पहचान
Advertisement
यह भी पढ़ें
घटना के बाद पुलिस ने मौके से करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है और हिंसा में उनकी भूमिका की जांच की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने साफ कहा है कि जो भी व्यक्ति हिंसा, पथराव या तोड़फोड़ में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बाकी संदिग्धों की भी पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.