×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया 'धुरंधर धामी' की सराहना, हल्द्वानी में कहा- उत्तराखंड की पवित्रता की रक्षा जरूरी

उत्तराखंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा आयोजित की गई है. सीएम धामी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में पहुचे हैं.

Author
21 Mar 2026
( Updated: 21 Mar 2026
04:14 PM )
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया 'धुरंधर धामी' की सराहना, हल्द्वानी में कहा- उत्तराखंड की पवित्रता की रक्षा जरूरी
Image Credits: @BJP4UK
Advertisement

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार, 21 मार्च को हल्द्वानी जिले के एक दिवसीय दौरे पर हैं. देवभूमि उत्तराखंड पहुंचने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बुके देकर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. उत्तराखंड को देवभूमि बताते हुए उन्होंने कहा कि यह ऋषि-मुनियों की तपोस्थली रही है और यहां राजनाथ सिंह जैसे नेता का आना गर्व की बात है.

मुख्यमंत्री ने किया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत 

पंतनगर एयरपोर्ट पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया. उन्होंने बुके देकर अभिनंदन किया और इस खास पल की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी शेयर की. उन्होंने सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आगमन को गर्व की बात बताया.

Advertisement

सीएम धामी ने लिखा, "आध्यात्मिक चेतना से ओत-प्रोत अनेक ऋषि-मुनियों की तपोस्थली देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर भारतीय सशस्त्र सेनाओं को आधुनिक सुदृढ़ता प्रदान करने वाले, मां भारती के उपासक एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पंतनगर एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया."

धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर हल्द्वानी पहुचे रक्षा मंत्री 

उत्तराखंड में धामी सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में जनसभा आयोजित की गई है. सीएम धामी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कार्यक्रम में पहुचे हैं. उन्होंने कहा कि, "उत्तराखंड के कर्मठ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल की समाप्ति पर यह बैठक आयोजित की गई है. चुनाव के समय एक जनसभा को संबोधित करते हुए मैंने कहा था कि हमारे धामी सिर्फ एक साधारण धामी नहीं, बल्कि 'धाकड़ धामी' हैं."

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा, "उनके चार साल के कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए कार्यों को सुनने के बाद, मैंने यह निष्कर्ष निकाला कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सिर्फ 'धाकड़ धामी' नहीं, बल्कि 'धुरंधर धामी' कहा जाना चाहिए. उन्होंने असाधारण कार्य किया है."

उत्तराखंड में धामी के नेतृत्व में हटाए गए 10,000 से अधिक अतिक्रमण 

राजनाथ सिंह ने कहा, "हमारा उत्तराखंड देवताओं की भूमि है और हमारी आस्था एवं संस्कृति का केंद्र है, इसलिए इसकी रक्षा करना और इसकी पवित्रता को बनाए रखना जरूरी है. मैं यहां के सभी लोगों से अपील करता हूं कि हमें उत्तराखंड की रक्षा करनी चाहिए और इसकी पवित्रता को बढ़ाना चाहिए."

राजनाथ सिंह ने कहा, "मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व और हमारी सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि उत्तराखंड में अवैध प्रवासियों के लिए कोई जगह नहीं है. उनके नेतृत्व में 10,000 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए हैं."

Advertisement

23 मार्च 2022 को मुख्यमंत्री धामी ने संभाली थी उत्तराखंड की कमान 

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 23 मार्च 2022 को उत्तराखंड की कमान संभाली थी. तब से राज्य में बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हुआ, पर्यटन को नई पहचान मिली और स्वरोजगार के अवसर बढ़े, जिससे प्रदेश ने प्रगति के कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं.

 

Advertisement

यह भी पढ़ें

 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें