दोस्त, मुखबिर, बाइक और नाकेबंदी…गाजियाबाद में सूर्या के हत्यारे असद के एनकाउंटर की पूरी INSIDE STORY
गाजियाबाद में नाबालिग युवक की हत्या के आरोपी असद के एनकाउंटर और ढेर किए जाने की पूरी इनसाइड स्टोरी सामने आ गई है. कैसे पुलिस ने मुखबिर को एक्टिवेट किया, कैसे एक्शन हुआ, रिपोर्ट सामने आ गई है.
Follow Us:
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के खोड़ा में नाबालिग हिंदू युवक 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है. पुलिस सूत्रों और DCP के बयानों के आधार पर अब सामने आया है कि 50 हजार रुपये के इनामी असद के इस एनकाउंटर को कैसे अंजाम दिया गया.
पुलिस ने मुखबिर को किया एक्टिवेट, असद को किया ढेर!
खुफिया जानकारी से पुलिस को पता चला था कि असद अपने कुछ साथियों से पैसे लेकर इलाके से भागने की योजना बना रहा है. उसे पकड़ने के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई थीं. इसी बीच खोड़ा और इंदिरापुरम थाने के अधिकारियों को एक मुखबिर से विशेष सूचना मिली कि असद को एक मोटरसाइकिल पर देखा गया है. इसके बाद आगे भी मुखबिर को उस पर नजर रखने का काम सौंपा गया.
डीसीपी ट्रांस-हिंडन और सिटी, धवल जायसवाल ने बताया, "इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेड्स लगाए, नाके बंदी की और गहन चेकिंग अभियान चलाया. खोड़ा और इंदिरापुरम पुलिस ने इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी और घेराबंदी के लिए जवानों को तैनात किया. मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी असद अपने एक अन्य साथी के साथ आ रहा है. इसके बाद पुलिस वसुंधरा टी-पॉइंट पर सघन चेकिंग कर रही थी."
पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग करता रहा असद!
धवल ने आगे बताया, "उसी समय, ग्रीन बेल्ट की दिशा से एक बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए. उन्हें टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बाइक सवारों ने अपनी मोटरसाइकिल वसुंधरा सेक्टर 1 के एक खुले मैदान की ओर मोड़ दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा किया.
मोटरसाइकिल की तेज रफ्तार के कारण फिसलने और गिरने के बावजूद, बदमाशों ने आड़ ली और जान से मारने की नीयत से अपने हाथों में मौजूद पिस्तौल से पुलिस टीम पर एक के बाद एक अंधाधुंध सीधी फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की और जमीन पर लेटकर व अपने सरकारी वाहनों के पीछे आड़ ली."
असद के फरार साथी को तलाश रही पुलिस
डीसीपी ने बताया, "पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई इस जवाबी कार्रवाई के दौरान एक बदमाश घायल हो गया, जिसकी पहचान असद (पुत्र नवाब, निवासी मदरसे वाली गली, थाना खोड़ा कमिश्नरेट, गाजियाबाद) के रूप में हुई. उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया."
एक पुलिस कांस्टेबल को भी लगी गोली
इस मुठभेड़ और बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में कांस्टेबल अनुराग रावत को भी गोली लगी है. वहीं, दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है.
Ghaziabad, Uttar Pradesh: The Khoda Police Station team has arrested three suspects wanted in connection with the murder of a student in Ghaziabad.
(Source: Police Media Cell) pic.twitter.com/wsugkMOMiO— IANS (@ians_india) May 31, 2026Advertisement
सूर्या की मां बोलीं- 'हमने न्याय मांगा था, मुठभेड़ में न्याय मिला'
असद के मारे जाने के बाद मृतक 17 वर्षीय सूर्य प्रताप चौहान की मां ने पुलिस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि 'उन्होंने न्याय मांगा था और मुठभेड़ में उन्हें न्याय मिल गया है.'
बता दें कि हो कि नवनीत विहार के रहने वाले सूर्या प्रताप चौहान पर 28 मई (गुरुवार दोपहर) को खोड़ा में शर्मा डेयरी के पास कथित तौर पर चाकू से हमला किया गया था. उसे गंभीर हालत में नोएडा के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस उपायुक्त धवल जायसवाल ने बताया कि हत्या के बाद क्षेत्र में भारी जनआक्रोश और तनाव का माहौल था. स्थानीय निवासियों और कई हिंदू संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किए थे.
Surya Chauhan murder case | Khoda police station team arrests Nawab (father of accused Asad), Farhan and Atif, from near Chaudhary Charan Singh Gate.
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) May 31, 2026
Upon interrogation, accused Farhan said: On 28.05.26, at 15.00, Asad had an argument with Suryapratap over riding a bike. Asad… pic.twitter.com/L8I4EKpj49
'आओ तुम्हें बकरा हलाल करना दिखाते हैं'
पीड़ित के बड़े भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत और दोस्तों के बयानों के अनुसार, यह कोई अचानक हुआ विवाद नहीं था, बल्कि एक सुनियोजित हमला था. पीड़ित के एक दोस्त ने पुलिस को बताया कि उन्हें बकरीद के दिन एक पड़ोसी के घर के पास बुलाया गया था, जहां आरोपी और कई अन्य लोग भी मौजूद थे.
दोस्त के अनुसार, आरोपी ने पीड़ित किशोर से पूछा: "तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है?"
इस पर पीड़ित ने जवाब दिया, "नहीं." आरोपी ने कहा, "आओ दिखाते हैं."
जब पीड़ित ने मना कर दिया और वहां से जाने के लिए उठा, तो आरोपी ने उसे रोका और कथित तौर पर गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं. इसी गाली-गलौज के दौरान आरोपी ने पीड़ित के पेट में कई बार चाकू घोंप दिया.
5 में से 3 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी
यह भी पढ़ें
डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया, "इस मामले में कुल पांच व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया था. घटना के बाद शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें असद का पिता नवाब और उसके दो साथी शामिल थे. जबकि मुख्य आरोपी असद को अब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है."