×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पीएम मोदी से मिले सीएम भजनलाल शर्मा, राजस्थान के विकास पर हुई चर्चा

सीएम ने कहा कि राजस्थान के प्रति उनका विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता सदैव हमें प्रेरित करती है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण के क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है.

Author
02 Jun 2026
( Updated: 02 Jun 2026
12:28 PM )
पीएम मोदी से मिले सीएम भजनलाल शर्मा, राजस्थान के विकास पर हुई चर्चा
Image Credits: @BhajanlalBjp/X
Advertisement

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की. 

सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा करते हुए प्रधानमंत्री के नेतृत्व और विजन की सराहना की.

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का युवा, महिला, किसान और अंत्योदय के प्रति समर्पण देश के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री का स्पष्ट दृष्टिकोण और दृढ़ संकल्प सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करता है.

Advertisement

विकास और जनकल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा 

सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट में लिखा कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट कर विकास, सुशासन और जनकल्याण से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया.

उन्‍होंने पोस्‍ट में आगे लिखा कि युवा, महिला, किसान एवं अंत्योदय के प्रति उनका समर्पण तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का उनका स्पष्ट विजन और दृढ़ संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

सीएम ने कहा कि राजस्थान के प्रति उनका विशेष स्नेह, आत्मीय जुड़ाव और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता सदैव हमें प्रेरित करती है. प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राजस्थान आधारभूत संरचना, निवेश, जल प्रबंधन, महिला सशक्तीकरण और जनकल्याण के क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है. उनका स्नेह, मार्गदर्शन और सहयोग विकसित राजस्थान के हमारे संकल्प को निरंतर शक्ति प्रदान करता है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें