×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेरठ–ग्रेटर नोएडा दौरा, नमो भारत मेट्रो निरीक्षण और सेमीकंडक्टर यूनिट की ग्राउंड ब्रेकिंग, पीएम मोदी वर्चुअली होंगे शामिल

कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर से विधायक धीरेन्द्र सिंह के आवास जाएंगे. शाम 6 बजकर 20 मिनट पर वे वहां से रवाना होकर यूपी सदन पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है. रविवार को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री यूपी सदन से हिंडन एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 11 बजकर 25 मिनट पर मेरठ शताब्दी नगर हेलीपैड पहुंचेंगे.

Author
21 Feb 2026
( Updated: 21 Feb 2026
08:03 AM )
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेरठ–ग्रेटर नोएडा दौरा, नमो भारत मेट्रो निरीक्षण और सेमीकंडक्टर यूनिट की ग्राउंड ब्रेकिंग, पीएम मोदी वर्चुअली होंगे शामिल
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शनिवार को मेरठ और ग्रेटर नोएडा का दौरा प्रस्तावित है. इस दौरान वे नमो भारत मेट्रो परियोजना का निरीक्षण करेंगे और ग्रेटर नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में शामिल होंगे. 

मेरठ में हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन के कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम योगी

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे और मेरठ में विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर मेरठ के शताब्दीनगर नमो भारत मेट्रो स्टेशन पहुंचेंगे. यहां वे स्टेशन परिसर का निरीक्षण करेंगे और अधिकारियों से परियोजना की प्रगति की जानकारी लेंगे.

इसके बाद वे मेरठ साउथ नमो भारत मेट्रो स्टेशन का भी जायजा लेंगे. नमो भारत परियोजना को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हाई-स्पीड और आधुनिक परिवहन व्यवस्था के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिससे मेरठ और दिल्ली के बीच आवागमन और सुगम होगा. मेरठ के मोहिउद्दीनपुर हेलीपैड से मुख्यमंत्री ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-29 स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होंगे. दोपहर 3 बजकर 55 मिनट पर वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जहां इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी.

जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी

Advertisement

यह कंपनी विश्व की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी फॉक्सकॉन और भारत की आईटी दिग्गज कंपनी एच सी एल टेक्नोलॉजीज का संयुक्त उपक्रम है. यमुना सिटी में स्थापित होने वाली यह सेमीकंडक्टर यूनिट प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है. इस दौरान एक विशाल जनसभा को भी मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में लगभग पांच हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है.

कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर से विधायक धीरेन्द्र सिंह के आवास जाएंगे. शाम 6 बजकर 20 मिनट पर वे वहां से रवाना होकर यूपी सदन पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम प्रस्तावित है. रविवार को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर मुख्यमंत्री यूपी सदन से हिंडन एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और 11 बजकर 25 मिनट पर मेरठ शताब्दी नगर हेलीपैड पहुंचेंगे. यहां वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे.

यह भी पढ़ें

दोपहर साढ़े 12 बजे प्रधानमंत्री मोदी मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री मेरठ दक्षिण स्टेशन तक मेट्रो रेल का भ्रमण करेंगे. करीब 1 बजे मेरठ दक्षिण स्टेशन पहुंचकर वे विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. दोपहर लगभग 2 बजे प्रधानमंत्री मेरठ से कार्यक्रम स्थल से रवाना हो जाएंगे. मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का यह दौरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें