×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

छत्तीसगढ़ः जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, जेल प्रशासन पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी दुवास केवट को 8 जून सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल खोखरा भेजा गया था. मंगलवार को जेल के बाथरूम में आरोपी का शव कपड़े के फंदे से लटका हुआ मिला.

Author
09 Jun 2026
( Updated: 09 Jun 2026
04:26 PM )
छत्तीसगढ़ः जेल में दुष्कर्म के आरोपी ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, जेल प्रशासन पर उठे सवाल
Image Credits: IANS/ File
Advertisement

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की जिला जेल खोखरा से बड़ी खबर सामने आई है. दुष्कर्म के मामले में न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए आरोपी दुवास केवट ने जेल परिसर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

 दुष्कर्म के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी

जानकारी के अनुसार, बलौदा थाना क्षेत्र में दर्ज एक नाबालिग बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म मामले में आरोपी दुवास केवट को 8 जून सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल खोखरा भेजा गया था. मंगलवार को जेल के बाथरूम में आरोपी का शव कपड़े के फंदे से लटका हुआ मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि 5 मार्च 2026 को एक नाबालिग लड़की घर से बिना बताए कहीं चली गई थी. परिजनों की शिकायत पर बलौदा थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बहला-फुसलाकर उस नाबालिग को भगाने का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने साइबर तकनीक और अन्य माध्यमों से तलाश कर लड़की को जिला कोरबा से बरामद किया था. जांच के दौरान आरोपी दुवास केवट को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की थी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.

Advertisement

जेल प्रशासन में उठे सवाल

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जेल के अंदर हुई इस घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनकी जांच पुलिस और जेल प्रशासन द्वारा की जा रही है.

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) योगिता बली खापर्डे ने बताया कि दुवास केवट (21) को नाबालिग लड़की को भगा ले जाने और दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया था. दुवास ने आज सुबह बाथरूम में कपड़े का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई. इस मामले में पूछताछ की जा रही है, जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण का पता चल पाएगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें