Advertisement
Chhattisgarh डिप्टी CM विजय शर्मा की विशेष पहल, जेलों में कैदियों को कराया गया गंगा जल से स्नान
Chhattisgarh डिप्टी CM विजय शर्मा की विशेष पहल, जेलों में कैदियों को कराया गया गंगा जल से स्नान
Follow Us:
Advertisement
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर मंगलवार को प्रदेश की जेलों में एक खास आयोजन किया गया, जिसमें कैदियों को गंगा जल से स्नान कराया गया।
यह आयोजन महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर किया गया, ताकि कैदियों को आध्यात्मिक लाभ मिल सके और आत्मशुद्धि तथा नैतिक उत्थान की दिशा में एक कदम और बढ़ सकें।
इस विशेष कार्यक्रम में कुल 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल शामिल थे। इन सभी जेलों में कैदियों को गंगा जल से स्नान कराया गया। आयोजन का उद्देश्य कैदियों के मानसिक और आत्मिक सुधार की दिशा में सकारात्मक बदलाव लाना था।
हर हर महादेव, हर हर गंगे🚩
— Vijay sharma (@vijaysharmacg) February 25, 2025
कैदियों के आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए विशेष पहल के साथ महाकुंभ के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के हर जेल में कैदियों को गंगा जल स्नान कराया गया। माननीय मुख्यमंत्री श्री @vishnudsai जी की सरकार सुधार और पुनर्वास के लिए प्रतिबद्ध है। pic.twitter.com/FyuTVQOPym
जेल प्रशासन ने इस आयोजन के लिए विशेष व्यवस्था की थी और कैदियों को गंगा जल से स्नान के बाद एक आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया। कैदियों ने इस पहल में खुशी-खुशी भाग लिया।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस आयोजन के बाद कहा कि सरकार सुधार और पुनर्वास की दिशा में ऐसे कार्यक्रमों को आगे भी चलाती रहेगी। इस तरह के कार्यक्रम से न सिर्फ कैदियों की मानसिक स्थिति में सुधार होगा, बल्कि उनके सामाजिक जीवन में भी बदलाव आएगा। सरकार का यह कदम कैदियों को एक नई दिशा देने के लिए है, ताकि वे समाज में सही तरीके से वापस शामिल हो सकें। कैदियों में सकारात्मक ऊर्जा पैदा होगी और वो अपने जीवन में बेहतर कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि जेलों में इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन से कैदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे और वो आगे चलकर सामाजिक विकास में भी अपनी तरफ से अमूल्य योगदान दे सकेंगे। हमारी कोशिश कैदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है, जिसे हम मूर्त रूप देकर रहेंगे।
Input: IANS
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement