जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘गोवा में अपनी हार देख डरी BJP…’ दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर भड़की AAP, केजरीवाल-आतिशी ने उठाए बड़े सवाल

पहले पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी, इसके बाद गोवा में AAP के सह प्रभारी दीपक सिंगला को भी ED ने अरेस्ट कर लिया. इसके बाद आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार पर हमलावर है.

Author
18 May 2026
( Updated: 18 May 2026
07:19 PM )
‘गोवा में अपनी हार देख डरी BJP…’ दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर भड़की AAP, केजरीवाल-आतिशी ने उठाए बड़े सवाल
Source- X/AAP
Advertisement

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने AAP नेता दीपक सिंगला की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार नहीं किया कि उसने कोई ग़लत काम किया है, बल्कि इसलिए गिरफ़्तार किया है क्योंकि वो BJP के ख़िलाफ़ काम कर रहा थे और उन्होंने BJP में शामिल होने से इंकार कर दिया था. 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, दीपक सिंगला बहादुर है और देश के लिए लड़ रहे हैं. इससे पहले ED ने पंजाब में मंत्री संजीव अरोड़ा को भी अरेस्ट किया था. जिस पर केजरीवाल ने BJP को घेरा. केजरीवाल ने कहा, संजीव अरोड़ा बहुत बहादुर और देशभक्त हैं. पूरे पंजाब को उन पर गर्व है. 

नीट से लेकर महंगाई तक, BJP से पूछे सवाल 

आम आदमी पार्टी की गोवा प्रभारी और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी BJP पर हमला बोला. उन्होंने कहा, हमारे देश में नीट का पेपर लीक हो रहा है, पेट्रोल-डीज़ल और CNG के दाम रोज़ बढ़ रहे हैं, रुपया डॉलर के सामने गिरता जा रहा, लेकिन मोदी जी को सिर्फ़ एक काम है. विपक्ष के नेताओं पर झूठे केस लगाना और उन्हें गिरफ़्तार करना.

Advertisement

आतिशी ने आरोप लगाए कि ED ने AAP नेता दीपक सिंगला को इसलिए गिरफ्तार किया है क्योंकि वो गोवा में BJP के ख़िलाफ़ लड़ने वाला एक संगठन तैयार कर रहे थे. मेरा मोदी जी से कहना है कि आप चाहे हमारी पार्टी के कितने भी नेताओं को गिरफ़्तार करो, हम देश के हित के लिए काम करते रहेंगे.

आतिशी ने उठाया I-PAC का मुद्दा 

गोवा प्रभारी आतिशी ने केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही भाजपा की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पूरे देश ने देखा कि बंगाल विधानसभा चुनाव में BJP ने ED का इस्तेमाल तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ किया था. चुनाव लड़ाने वाली एजेंसी 'आई पैक' में काम करने वाले लोगों को जेल भेज दिया गया और चुनाव से ठीक पहले तृणमूल कांग्रेस का सारा डाटा ईडी के माध्यम से चुरा लिया गया. उन्होंने कहा, जैसे ही चुनाव खत्म हुआ, वैसे ही उन सभी लोगों को जेल से रिहा कर दिया गया. 

आतिशी ने कहा कि बंगाल के बाद BJP का अगला हमला पंजाब पर शुरू हुआ, जहां आम आदमी पार्टी के नेताओं पर ताबड़तोड़ छापे मारे गए. जो नेता दबाव में आकर BJP में शामिल हो गए, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन संजीव अरोड़ा जैसे नेता, जिन्होंने BJP में जाने से साफ मना कर दिया, उन्हें जेल भेज दिया गया. पंजाब के बाद अब अगला नंबर गोवा का आ गया है, क्योंकि वह अच्छी तरह जानती है कि गोवा में BJP सरकार से लोग नफरत करते हैं. BJP इस बात से डर गई है कि फरवरी में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में यहां के लोग उन्हें सत्ता से बाहर फेंकने वाले हैं. आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर ही आज आम आदमी पार्टी के गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला के घर पर ईडी की छापेमारी की जा रही है. 

नेता से लेकर कार्यकर्ता तक निशाना- आतिशी

Advertisement

आतिशी ने कहा, गोवा में सिर्फ बड़े नेताओं पर ही नहीं, बल्कि कई आम कार्यकर्ताओं के घरों पर भी छापेमारी चल रही है. एक आम कार्यकर्ता या संगठन के प्रभारी पर यह छापेमारी सिर्फ और सिर्फ उनका चुनावी डाटा चुराने के लिए की जा रही है. ठीक वैसे ही, जैसे ED ने बंगाल में TMC के साथ किया था. सारा डाटा चुराकर BJP को सौंप दिया, वही खेल आज गोवा में दोहराया जा रहा है. 

आतिशी ने BJP को चेतावनी देते हुए कहा, मैं भाजपा को साफ बता देना चाहती हूं कि आम आदमी पार्टी तुम्हारी उनसे या ED से डरने वाली नहीं है. गोवा के लोग सब देख रहे हैं कि किस तरह BJP ने बीते 15 सालों में गोवा की हालत बदतर कर दी है और यहां के लोगों को परेशान किया है. अब ED की ये फर्जी छापेमारी भी गोवा में भाजपा को करारी हार से नहीं बचा सकती. 

मनीष सिसोदिया ने सिंगला की गिरफ्तारी पर क्या कहा? 

Advertisement

AAP के वरिष्ठ नेता और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने एक्स पर कहा कि ED-CBI और चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को अपने पर्सनल गुंडों की तरह इस्तेमाल करके मोदी जी विपक्ष के नेताओं को चुनाव जीतने से रोक सकते हैं, लेकिन देश की अर्थव्यव्स्था को, रुपए की गिरती इज्जत को नहीं संभाल सकते. 

यह भी पढ़ें

वहीं, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी के गोवा सह-प्रभारी दीपक सिंगला के घर पर ईडी ने दिल्ली और गोवा में कई स्थानों पर छापेमारी की ईडी, सीबीआई, एसीबी लगातार AAP नेताओं को परेशान कर रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें