जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

असम बाढ़: Ground Zero पहुंचे CM हिमंता सरमा, बोले- सरकार हर कदम पर आपके साथ है

मुख्यमंत्री ने ऐसे समय में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है, जब कई जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं. इस बाढ़ के कहर से कई गांव तबाह हो गए. राज्य सरकार से संबंधित संसाधन तबाह हो गए और तटबंध भी टूट गए. हजारों लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

Author
04 Aug 2026
( Updated: 04 Aug 2026
01:22 PM )
असम बाढ़: Ground Zero पहुंचे CM हिमंता सरमा, बोले- सरकार हर कदम पर आपके साथ है
Image Credit: IANS
Advertisement

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद लोगों को दूसरी जगहों पर पुनर्वास करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता जताई.  

सीएम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा 
 
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किया, "मैंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. वहीं, यह भी मूल्यांकन करने का प्रयास किया कि इस बाढ़ की चपेट में आने से लोगों को कितना नुकसान हुआ है. इस बाढ़ से निपटने के लिए पूरी रूपरेखा भी तैयार की जा चुकी है.

सीएम सरमा ने कहा, “कल मैंने पूरा दिन बाढ़ प्रभावित इलाकों में बिताया, ताकि इस बात का पता लगा सकूं कि उन्हें इसकी चपेट में आने से कितना नुकसान हुआ है. साथ ही इस बाढ़ से निपटने के लिए पूरी कार्ययोजना भी तैयार की जा चुकी है. मैं लोगों को आश्वस्त करता हूं कि हमारी सरकार उनके साथ है. हम उनकी पूरी मदद करेंगे, ताकि उनकी जिंदगी दोबारा से पटरी पर आ सके और वो सामान्य जीवन जी सके.”

बाढ़ से हजारों लोग हुए प्रभावित

मुख्यमंत्री ने ऐसे समय में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया है, जब कई जिले बाढ़ से जूझ रहे हैं. इस बाढ़ के कहर से कई गांव तबाह हो गए. राज्य सरकार से संबंधित संसाधन तबाह हो गए और तटबंध भी टूट गए. हजारों लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा की और लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है. सभी प्रभावित लोगों का पुनर्वास किया जाएगा.

उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि नुकसान की भरपाई, घरों के पुर्ननिर्माण और जीविका से जुड़े माध्यम को पटरी पर लाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है.

प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य जारी

राज्य सरकार ने प्रभावित जिलों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है. अधिकारियों की ओर से नुकसान का मूल्याकंन किया जा रहा है, ताकि उनकी भरपाई की जा सके और बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए पुनर्वास की प्रक्रिया जा सके.

विभिन्न विभागों की ओर से यह आदेश जारी किया गया है कि बहाली की प्रक्रिया को तेज किया जा सके, ताकि सड़क, पुल, बिजली और पेयजल की आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा न हो. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिला प्रशासन के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित इलाकों की निगरानी कर रहा है.

Advertisement

वहीं, कई इलाकों में जलस्तर कम हुआ है, लेकिन अभी कई गांव बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं, जिससे उनके संसाधनों और कृषि को काफी नुकसान पहुंच हो रहा है.

यह भी पढ़ें

साथ ही, सरकार ने यह भी संकेत दिया कि अब पुनर्वास की प्रक्रिया पर हमारा ध्यान कम होगा. अब हम लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने की दिशा में काम करेंगे, जिससे बाढ़ प्रभावित लोगों की जिंदगी पटरी पर आ सके और वो एक सामान्य जीवन जी सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें