जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

BJP छोड़ते ही अन्नामलाई ने किया ऐसा ऐलान, CM विजय की बढ़ाई टेंशन, नई पार्टी की क्या है रणनीति?

अन्नामलाई ने कहा, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय पर भी तीखा हमला किया. उन्होंने कहा, राजनीति को किसी एक परिवार तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए.

Author
06 Jun 2026
( Updated: 06 Jun 2026
03:06 PM )
BJP छोड़ते ही अन्नामलाई ने किया ऐसा ऐलान, CM विजय की बढ़ाई टेंशन, नई पार्टी की क्या है रणनीति?
Source- IANS/Videograb
Advertisement

तमिलनाडु में BJP के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस्तीफे के बाद अपनी पार्टी बना ली है. उन्होंने अपनी नई पार्टी, तमिलनाडु में अपने अगले प्लान और मुख्यमंत्री विजय पर बड़ा बयान दिया. 

अन्नामलाई के नए राजनीतिक संगठन का नाम 'वी द लीडर्स' है. इसी के साथ उन्होंने ऐलान किया कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी. सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो मैसेज में के. अन्नामलाई ने कहा कि उनका यह फैसला उस मिशन को आगे बढ़ाने की इच्छा से प्रेरित है, जिसने उन्हें शुरू में सार्वजनिक जीवन में आने के लिए प्रेरित किया था. 

मुख्यमंत्री विजय पर अन्नामलाई ने क्या कहा? 

अन्नामलाई ने द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर भी तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि राजनीति को किसी एक परिवार तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए. 

उन्होंने CM विजय का नाम लिए बिना कहा, तमिलनाडु के लोग जिस बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं, वह केवल एक मुख्यमंत्री के भरोसे संभव नहीं है. तमिलनाडु को बदलने के लिए पूरी राजनीतिक व्यवस्था में बदलाव जरूरी है. उन्होंने कहा, 

Advertisement

‘तमिलनाडु के लोग यह मान रहे हैं कि एक व्यक्ति सब कुछ बदल सकता है, लेकिन ऐसा संभव नहीं है. एक मुख्यमंत्री तमिलनाडु को नहीं बदल सकता. न ही 234 विधायक और न ही 39 सांसद अकेले राज्य की स्थिति बदल सकते हैं.’

उन्होंने दावा किया कि सुपरस्टार रजनीकांत समेत कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने का आग्रह किया था, लेकिन उन्होंने अपना खुद का रास्ता चुनने का फैसला किया. 

क्या है अन्नामलाई का प्लान? 

Advertisement

अन्नामलाई ने अपने नए राजनीतिक आंदोलन की रूपरेखा पेश करते हुए बताया कि उनकी पार्टी साल 2031 के विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी. उन्होंने बताया कि उनके नए राजनीतिक आंदोलन को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. अन्नामलाई ने दावा किया कि आंदोलन शुरू होने के महज 10 घंटे के भीतर 10 लाख से ज्यादा लोगों ने सदस्यता ली.

उन्होंने लिखा, ‘हमारे राजनीतिक आंदोलन ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. 10 घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन ने करवाया है. यह हमारी साझा सोच और मिशन पर लोगों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है.’  

पूर्व IPS अधिकारी ने कहा कि वह आम लोगों के साथ मिलकर चलना चाहते हैं और जन-कल्याण पर केंद्रित राजनीति पर ध्यान देना चाहते हैं. उन्होंने तर्क दिया कि राष्ट्रीय पार्टियां अक्सर तमिलनाडु के लोगों की भावनाओं और अपेक्षाओं को पूरी तरह से समझने में विफल रहती हैं. 

BJP से अलग होने पर क्या कहा? 

Advertisement

अन्नामलाई ने कहा, तमिलनाडु में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए वे BJP में शामिल हुए थे, लेकिन अब उन्होंने एक अलग राजनीतिक रास्ता चुना है.

अन्नामलाई ने कहा कि उन्होंने BJP नेतृत्व को दिसंबर 2025 में पार्टी छोड़ने के अपने इरादे के बारे में बता दिया था. वरिष्ठ नेताओं ने उनसे अनुरोध किया था कि वे औपचारिक रूप से पद छोड़ने से पहले तमिलनाडु चुनाव तक पार्टी के साथ बने रहें. 

उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय लेने से पहले उन्होंने BJP के शीर्ष नेताओं से सलाह मशविरा किया था. अन्नामलाई ने BJP के साथ मतभेदों पर खुलकर बोलते हुए कहा पिछले 18 महीनों में उनके मतभेद रहे हैं. 

उन्होंने AIADMK और BJP के बीच गठबंधन पर अपने रुख को स्पष्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी को 2026 का तमिलनाडु विधानसभा चुनाव अकेले लड़ना चाहिए था. उन्होंने कहा कि वह पार्टी के लिए कोई समस्या नहीं बनना चाहते थे और इसलिए उन्होंने आगे बढ़ने का फैसला किया. 

व्यक्ति-पूजा और वंशवादी राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि अब वे व्यक्ति केंद्रित राजनीति छोड़कर लोगों पर केंद्रित राजनीति बनाने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं. 

Advertisement

अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद BJP में भी विरोध 

अन्नामलाई के इस्तीफे के बाद तमिलनाडु BJP में उथल पुथल मच गई है. समर्थन में BJP उपाध्यक्ष करु नागराजन ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. करु नागराजन ने कहा, मैंने और कई BJP नेताओं ने अन्नामलाई का समर्थन करने का फैसला किया है. 

कौन हैं अन्नामलाई? 

Advertisement

कर्नाटक कैडर के पूर्व IPS अधिकारी के. अन्नामलाई ने राजनीति में आने से पहले 2019 में इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) से इस्तीफा दे दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर वे 2020 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए और तेजी से पार्टी में आगे बढ़े. 

यह भी पढ़ें- TMC में बड़ी बगावत...ममता के दिल्ली आते ही होगा बड़ा खेला, 16 से ज्यादा सांसदों के फोन बंद! दिल्ली में जमे CM सुवेंदु

यह भी पढ़ें

एक साल के भीतर ही उन्हें तमिलनाडु BJP का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया, जिससे वे पार्टी के सबसे युवा राज्य प्रमुखों में से एक और राज्य में पार्टी के विस्तार प्रयासों का एक प्रमुख चेहरा बन गए थे. अन्नामलाई के नेतृत्व में तमिलनाडु में BJP का वोट शेयर 2021 के 3% से बढ़कर 2024 में 11% तक पहुंचा था. 021 से 2025 तक तमिलनाडु BJP को मजबूत बनाने के लिए कैंपेन में शामिल रहे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें