×
जिस पर देशकरता है भरोसा

नमो भारत ट्रेन में अश्लील काम करने वाले लड़के-लड़की और ट्रेन ऑपरेटर पर FIR दर्ज, वायरल हुआ था ‘गंदा’ VIDEO

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक और युवती को ट्रेन के प्रीमियम कोच में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करते दिखाया गया है. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक-युवती समेत वीडियो बनाने वाले ट्रेन ऑपरेटर पर बड़ी कार्रवाई हुई है. बता दें कि सबसे पहले मामले की शिकायत डीबीआरआरटीएस (मेंटेनेंस एजेंसी) के सुरक्षा प्रमुख दुष्यंत कुमार ने 22 दिसंबर को मुरादनगर थाने में दी थी.

नमो भारत ट्रेन में अश्लील काम करने वाले लड़के-लड़की और ट्रेन ऑपरेटर पर FIR दर्ज, वायरल हुआ था ‘गंदा’ VIDEO
Advertisement

दिल्ली-मेरठ रूट पर चलने वाली आधुनिक नमो भारत रैपिड ट्रेन (आरआरटीएस) में बनाया गया आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. अब इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की है. 

 युवक-युवती और ट्रेन ऑपरेटर पर बड़ी कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक युवक और युवती को ट्रेन के प्रीमियम कोच में सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य करते दिखाया गया है. इस मामले को संज्ञान में लेते हुए युवक-युवती समेत वीडियो बनाने वाले ट्रेन ऑपरेटर पर बड़ी कार्रवाई हुई है. बता दें कि सबसे पहले मामले की शिकायत डीबीआरआरटीएस (मेंटेनेंस एजेंसी) के सुरक्षा प्रमुख दुष्यंत कुमार ने 22 दिसंबर को मुरादनगर थाने में दी थी. 

Advertisement

युवक-युवती और ट्रेन ऑपरेटर पर FIR दर्ज

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक-युवती के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील कृत्य) और धारा 77 (वॉयेरिज्म) के साथ-साथ आईटी एक्ट की धारा 67 (अश्लील सामग्री प्रसारण) के तहत मुकदमा दर्ज किया है. साथ ही, वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल करने वाले ट्रेन ऑपरेटर पर भी अभियोग लगाया गया है.

आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

दरअसल, ट्रेन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई इस घटना का वीडियो एक कर्मचारी (ट्रेन ऑपरेटर) द्वारा मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया गया था. बाद में उसने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. इससे पहले सहायक पुलिस आयुक्त (मसूरी) लिपि नगायच ने बताया था कि मामले में आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही चल रही है. वीडियो से आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा और निजता व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल

जांच में पता चला है कि युवक बीटेक और युवती बीसीए की छात्रा है, दोनों गाजियाबाद के नजदीकी कॉलेजों से हैं. यह घटना नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा और निजता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है. एनसीआरटीसी ने कहा है कि सीसीटीवी फुटेज केवल कंट्रोल रूम से मॉनिटर होती है, लेकिन लीक होने पर सख्त कार्रवाई की गई.

टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें