जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CIA के साथ मिलकर बनाया PM मोदी की ‘हत्या’ का प्लान, 22 दिन में हमले की तैयारी, अमन तिवारी के खौफनाक मंसूबों का खुलासा

बक्सर पुलिस ने अमन तिवारी समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने खुलासा किया कि अमन तिवारी पैसे के लिए PM मोदी पर जानलेवा हमले की साजिश रच रहा था.

Author
10 Apr 2026
( Updated: 10 Apr 2026
12:04 PM )
CIA के साथ मिलकर बनाया PM मोदी की ‘हत्या’ का प्लान, 22 दिन में हमले की तैयारी, अमन तिवारी के खौफनाक मंसूबों का खुलासा
Advertisement

बिहार के बक्सर से आए एक सनसनीखेज मामले ने देशभर में सुरक्षा एजेंसियों को सकते में ला दिया. यहां बक्सर पुलिस ने अमन तिवारी नाम के ऐसे शख्स को अरेस्ट किया है, जो अमेरिका के इशारे पर देश की खुफिया और संवेदनशील जानकारी CIA (Central Intelligence Agency) को भेज रहा था. अमन PM मोदी पर जानलेवा हमला करने तक को तैयार था. 

बक्सर पुलिस ने अमन तिवारी समेत तीन लोगों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने खुलासा किया कि अमन तिवारी पैसे के लिए PM मोदी पर जानलेवा हमले की साजिश रच रहा था. 22 दिन के अंदर PM की सुरक्षा में सेंध लगाने की तैयारी थी. 

PM की सुरक्षा में सेंध को लेकर पुलिस ने क्या बताया? 

Advertisement

बक्सर SP शुभम आर्य के निर्देश पर एक स्पेशल टीम का गठन कर मामले की जांच की गई. टीम ने बक्सर के आशा पड़री गांव में छापेमारी की और एक घर से तीन लोगों को अरेस्ट किया. 

SP शुभम आर्य ने बताया कि अमन तिवारी ने CIA को जो मेल भेजा था उसमें लिखा था, आप हमें पैसे दीजिए, बदले में हम PM मोदी पर हमला करेंगे. सीक्रेट इनपुट के आधार पर पुलिस ने अमन तिवारी के घर छापा मारा. इस काम को पूरा करने के लिए 22 दिनों का वक्त चाहिए. अमन तिवारी ने PM पर हमले के लिए CIA से संपर्क साधा था. 

पुलिस के इस एक्शन के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने अमन तिवारी के घर को भी सील कर दिया है. इसके साथ ही देश की सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई हैं. अमन तिवारी ने PM मोदी पर हमले के साथ-साथ PMO से जुड़ी खुफिया जानकारी भेजने का प्रस्ताव भी भेजा था. 

यह भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी का मास्टरस्ट्रोक, जयशंकर और पुरी संभाल रहे कूटनीतिक मोर्चा; बड़े मिशन पर निकले

Advertisement

यह भी पढ़ें

पुलिस ने अमन तिवारी को उसके घर से अरेस्ट किया, साथ ही लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी जब्त किए. पुलिस लैपटॉप को भी खंगाल रही है. अमन तिवारी के साथ साथ अन्य दो आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है. जिसमें कई खुलासे हो सकते हैं. वहीं, पुलिस ये भी पता लगा रही है कि अमन तिवारी के इस नेटवर्क के पीछे कौन है? पुलिस इस साजिश के हर पहलू को जांच रही है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें