Advertisement
महाकुंभ में आग पर अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला हमला
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान महाकुंभ में आग लगने की घटना पर कहा कि सच्चाई तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने कुंभ में आग लगा दी। कुंभ की ही आग लगा दी।
Follow Us:
Advertisement
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा सांसद अखिलेश यादव ने शुक्रवार को महाकुंभ में आग लगने की घटना पर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान महाकुंभ में आग लगने की घटना पर कहा कि सच्चाई तो यह है कि भारतीय जनता पार्टी ने कुंभ में आग लगा दी। कुंभ की ही आग लगा दी।
दिल्ली में चुनाव परिणाम को लेकर सपा सांसद ने कहा कि एजेंसियों के अपने सर्वे होते हैं, उन्होंने अपने हिसाब से एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं। शनिवार को जब दिल्ली का रिजल्ट आएगा तब बातचीत करेंगे।
"भारतीय जनता पार्टी ने कुंभ की ही आग लगा दी है।"
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 7, 2025
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी pic.twitter.com/YaNFx8eehI
बता दें कि महाकुंभ के लिए योगी सरकार द्वारा पहले से ही व्यापक स्तर पर जो तैयारी की गई थी, उसकी मदद से शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। ओल्ड जीटी रोड स्थित महाकुंभ नगर में शुक्रवार को स्वामी हरिहरानंद और सुखदेवानंद के शिविर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल महाकुंभ के फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया।
चीफ फायर ऑफिसर प्रमोद शर्मा के अनुसार, आग इस्कॉन क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, जिससे 20 से 22 टेंट जल गए। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
गौरतलब है कि इससे पहले 30 जनवरी को भी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेला क्षेत्र में आग लग गई थी। यह आग मेला क्षेत्र के झूंसी छतनाग घाट नागेश्वर घाट सेक्टर-22 के पास लगी थी, उस दौरान भी कोई जनहानि नहीं हुई थी।
Input: IANS
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement