जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Operation Sindoor के बाद शिवसेना ने PM मोदी को बताया 'योद्धा', मुंबई में लगाए पोस्टर

ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पूरा देश एक स्‍वर में प्रधानमंत्री और भारतीय सेना की तारीफ कर रही है. विपक्ष ने भी इस अहम वक्त में भारतीय सेना और केंद्र सरकार के साथ खड़े रहने का वादा किया है.

Author
08 May 2025
( Updated: 10 Dec 2025
10:11 PM )
Operation Sindoor के बाद शिवसेना ने PM मोदी को बताया 'योद्धा', मुंबई में लगाए पोस्टर
Advertisement

मुंबई में ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई जगहों पर शिवसेना ने भारतीय सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए पोस्टर लगाए हैं. खास तौर पर यह पोस्‍टर दादर में लगाया गया है. इस पोस्‍टर में प्रधानमंत्री मोदी को एक योद्धा के रूप में दिखाया गया है.  


मुंबई में लगाए गए पीएम मोदी के पोस्टर

Advertisement


ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पूरा देश एक स्‍वर में प्रधानमंत्री और भारतीय सेना की तारीफ कर रही है. विपक्ष ने भी इस अहम वक्त में भारतीय सेना और केंद्र सरकार के साथ खड़े रहने का वादा किया है.


सरकार ने दी हवाई अटैक की जानकारी

Advertisement


ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार की ओर से प्रेस ब्रीफिंग की गई. इसमें सैन्य अफसरों ने हवाई अटैक की जानकारी दी. एक क्लिप भी चलाई गई जिसमें अटैक से पहले और बाद की स्थिति दिखाई गई. थल सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, "पहलगाम आतंकवादी हमले के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया गया था. नौ आतंकवादी शिविरों को निशाना बनाकर नष्ट कर दिया गया. पाकिस्तान में पिछले तीन दशकों से आतंकवादी इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा था, जो पाकिस्तान और पीओके दोनों में फैला हुआ है."


आतंकियों के 9 ठिकानों पर हुई एयर स्ट्राइक

Advertisement


उन्होंने बताया कि इसमें भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकियों के नौ ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की. ये हमले नौ लक्षित स्थानों- मुजफ्फराबाद, कोटली, बहावलपुर, रावलकोट, चकस्वरी, भीमबर, नीलम घाटी, झेलम और चकवाल में किए गए.


वहीं, गुरुवार को केंद्र सरकार संसद के पुस्तकालय में सर्वदलीय बैठक बुलाई है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया, "सरकार ने 8 मई, 2025 को सुबह 11 बजे नई दिल्ली में संसद पुस्तकालय भवन, संसद परिसर में समिति कक्ष: जी-074 में सर्वदलीय नेताओं की बैठक बुलाई है."


Advertisement

ऑपरेशन सिंदूर के बाद PM मोदी ने की सेना की तारीफ 


इससे पहले 7 मई को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना की बहादुरी की जमकर सराहना की. कैबिनेट मंत्रियों ने इस सफल अभियान के लिए पीएम मोदी को बधाई दी और उनके नेतृत्व में पूर्ण विश्वास जताया.

यह भी पढ़ें


Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें