×
जिस पर देशकरता है भरोसा

प्यार में पार कर दी LoC! प्रेमिका से मिलने आया युवक गिरफ्तार, उरी में सेना के हत्थे चढ़ा, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं जांच

LOC: जम्मू -कश्मीर (POJK) के मुजफ्फराबाद का रहने वाला एक युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने के लिए नियंत्रण रेखा (LOC) पार कर भारत की तरफ आ गया..लेकिन दुनिया की सबसे कड़ी निगरानी वाली सीमाओं में गिनी जाने वाली इस सीमा को पार करने की उसकी कोशिश ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी और भारतीय सेना ने उसे पकड़ लिया.

Author
01 Jun 2026
( Updated: 01 Jun 2026
11:31 AM )
प्यार में पार कर दी LoC! प्रेमिका से मिलने आया युवक गिरफ्तार, उरी में सेना के हत्थे चढ़ा, सुरक्षा एजेंसियां कर रहीं जांच
Image Source: @ChinarcorpsIA/X
Advertisement

LOC: जम्मू कश्मरी के उरी सेक्टर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमे लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.बताया जा रहा है कि पाकिस्तान अधिकृत जम्मू -कश्मीर (POJK) के मुजफ्फराबाद का रहने वाला एक युवक अपनी कथित प्रेमिका से मिलने के लिए नियंत्रण रेखा (LOC) पार कर भारत की तरफ आ गया..लेकिन दुनिया की सबसे कड़ी निगरानी वाली सीमाओं में गिनी जाने वाली इस सीमा को पार करने की उसकी कोशिश ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी और भारतीय सेना ने उसे पकड़ लिया...

प्रेमिका से मिलने की चाह में उठाया बड़ा कदम

जानकारी के अनुसार, पकड़े गए युवक की पहचान जीशान अहमद मीर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि उसकी जान-पहचान उरी क्षेत्र के तिलावाड़ी गांव की रहने वाली एक युवती इरम बानो से थी. दोनों के बीच कथित तौर पर प्रेम संबंध थे और इसी वजह से जीशान अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए एलओसी पार कर भारत की ओर पहुंच गया. हालांकि यह कदम उसके लिए आसान नहीं था, क्योंकि एलओसी पर चौबीसों घंटे कड़ी सुरक्षा और निगरानी रहती है.

खुफिया सूचना के बाद सेना ने दोनों को हिरासत में लिया

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षा एजेंसियों को पहले ही इस गतिविधि की जानकारी मिल गई थी. इसके बाद सेना की 12 ग्रेनेडियर्स यूनिट ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी. कार्रवाई के दौरान सिलिकोट क्षेत्र के पास युवक और युवती दोनों को हिरासत में लिया गया. इसके बाद दोनों को पूछताछ के लिए सेना की निगरानी में रखा गया ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके.

सेना ने भी अपने बयान में कहा कि उरी सेक्टर में एलओसी पार करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को जवानों ने रोका. सैनिकों ने संयम के साथ कार्रवाई करते हुए उसे चुनौती दी और सफलतापूर्वक पकड़ लिया. बाद में उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया.

सिर्फ प्रेम कहानी या कुछ और भी?

पहली नजर में यह मामला एक प्रेम कहानी जैसा दिखाई देता है, जहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए सीमा पार कर आया. लेकिन सुरक्षा एजेंसियां इसे केवल प्रेम संबंधों तक सीमित मानकर नहीं चल रही हैं. दरअसल, उरी सेक्टर बेहद संवेदनशील इलाका है और यहां से किसी भी व्यक्ति का बिना अनुमति सीमा पार करना गंभीर सुरक्षा मामला माना जाता है.

यही वजह है कि जांच एजेंसियां जीशान से लगातार पूछताछ कर रही हैं. अधिकारी यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि उसने एलओसी कैसे पार की, क्या उसे किसी ने रास्ता दिखाया या मदद की, और क्या इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कोई दूसरा मकसद भी हो सकता है.

घुसपैठ और सुरक्षा के पहलुओं पर भी नजर

Advertisement

सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को हर एंगल से जांच रही हैं. जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा यह भी है कि कहीं यह घुसपैठ किसी बड़े नेटवर्क से जुड़ी हुई तो नहीं थी. अधिकारी इस संभावना को भी खारिज नहीं कर रहे हैं कि मामला जासूसी, हथियारों की तस्करी, मादक पदार्थों की सप्लाई या किसी संगठित घुसपैठ तंत्र से जुड़ा हो सकता है.

हालांकि अभी तक ऐसी किसी गतिविधि के ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां बिना किसी जल्दबाजी के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं. क्योंकि एलओसी जैसे संवेदनशील क्षेत्र में हुई कोई भी असामान्य घटना राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय बन जाती है.

जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी सच्चाई

फिलहाल जीशान अहमद मीर और इरम बानो दोनों से पूछताछ जारी है. शुरुआती जानकारी प्रेम संबंधों की ओर इशारा कर रही है, लेकिन जांच एजेंसियां किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों को परखना चाहती हैं. आने वाले दिनों में पूछताछ और जांच के आधार पर यह साफ हो सकेगा कि यह सिर्फ दो लोगों की मुलाकात की कोशिश थी या इसके पीछे कोई और कहानी छिपी हुई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें