×
जिस पर देशकरता है भरोसा

केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले दिन 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे तक 19,196 पुरुष, 10,597 महिलाएं और 361 बच्चों सहित कुल 30,154 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.

Author
03 May 2025
( Updated: 11 Dec 2025
06:54 AM )
केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले दिन 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Advertisement

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. कपाट खुलने के बाद पहले ही दिन (शुक्रवार को) दर्शनों को लेकर श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला. पहले दिन रिकॉर्ड 30,154 तीर्थ यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए.


पहले दिन केदारनाथ पहुंचे 30 हजार से ज्यादा श्रद्धालु

Advertisement


जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम 7 बजे तक 19,196 पुरुष, 10,597 महिलाएं और 361 बच्चों सहित कुल 30,154 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए.


Advertisement

कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम में भक्तों का तांता लग गया. 'हर हर महादेव' के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा. जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, मंदिर समिति, तीर्थ पुरोहित समाज, स्थानीय व्यापारियों और स्वयंसेवी संगठनों ने मिलकर यात्रा को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं.

केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में होगी भारी वृद्धि


केदारनाथ धाम, चारधाम यात्रा का अहम हिस्सा है. हर वर्ष यहां भारी संख्या में श्रद्धालु आकर बाबा केदार के दर्शन करते हैं. इस वर्ष यात्रा के पहले ही दिन श्रद्धालुओं में जो उत्साह देखने को मिला है, उससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि देखने को मिल सकती है.


शुक्रवार को विधि-विधान से खुले केदारनाथ धाम के कपाट

Advertisement


बता दें कि शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ भक्तों के लिए खोल दिए गए. श्रद्धालु अब अगले छह महीनों तक बाबा केदार के दर्शन कर पाएंगे. शुक्रवार सुबह 7 बजे शुभ मुहूर्त में विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ खोले गए. मंदिर के कपाट खुलते ही हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई. कपाट खुलते समय आर्मी बैंड ने मधुर धुनें बजाईं. इस दौरान केदारनाथ घाटी श्रद्धालुओं के जयकारों से गूंज उठी.


सीएम पुष्कर सिंह धामी भी रहे मौजूद


Advertisement

इस अवसर पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी समेत प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे. इसके अलावा, केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी वागेश लिंग, तीर्थ पुरोहित, बीकेटीसी के पदाधिकारी, स्थानीय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे.


यह भी पढ़ें

इससे पहले, अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए थे. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बीते बुधवार को 11 बजकर 55 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहे थे. बता दें कि यमुनोत्री और गंगोत्री के बाद केदारनाथ धाम के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं. अब चार मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट भी खुल जाएंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें