×
जिस पर देशकरता है भरोसा

कश्मीर को बड़ी सौगात, अश्विनी वैष्णव ने जम्मू से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Vande Bharat: जम्मू से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया..इस खास मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे..कार्यक्रम के दौरान जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

Author
30 Apr 2026
( Updated: 30 Apr 2026
03:52 PM )
कश्मीर को बड़ी सौगात, अश्विनी वैष्णव ने जम्मू से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
Image Source: Ashwani Vaishav Twitter
Advertisement

Ashwini Vaishnav: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जम्मू से श्रीनगर के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया..इस खास मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी मौजूद रहे..कार्यक्रम के दौरान जम्मू तवी रेलवे स्टेशन पर अधिकारियों और समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया.

अब जम्मू से सीधे श्रीनगर तक सफर आसान

यह ट्रेन पहले श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक ही चलती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर जम्मू तवी तक कर दिया गया है.. इससे यात्रियों को अब बीच में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी. पहले जम्मू से यात्रा करने वालों को कटरा जाकर ट्रेन बदलनी पड़ती थी, जिससे समय और परेशानी दोनों बढ़ते थे.. अब यह सीधी सेवा यात्रियों के लिए काफी राहत लेकर आई है.

8 से बढ़ाकर 20 कोच: बढ़ी क्षमता और सुविधा

Advertisement

जब नरेंद्र मोदी ने 6 जून 2025 को कटरा-श्रीनगर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी, तब इस ट्रेन में केवल 8 डिब्बे थे.. अब बढ़ती मांग को देखते हुए इसे 20 कोच का कर दिया गया है. इससे यात्रियों की बैठने की क्षमता दोगुनी से भी ज्यादा हो गई है.खासकर तीर्थयात्रा और पर्यटन के सीजन में इससे वेटिंग लिस्ट का दबाव काफी कम होगा और ज्यादा लोगों को आसानी से टिकट मिल सकेगा.

नेताओं और अधिकारियों ने जताई खुशी

जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह कदम जम्मू-कश्मीर में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करेगा. वहीं भाजपा सांसद सतपाल शर्मा ने भी लोगों को बधाई देते हुए इसे ऐतिहासिक पहल बताया.रेलवे अधिकारियों ने कहा कि इस नई सेवा से आम लोगों को बहुत फायदा होगा. अब यात्रा आसान, तेज और ज्यादा आरामदायक हो जाएगी। साथ ही, इससे क्षेत्र में रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा.

जम्मू-कश्मीर में बढ़ रही रेल कनेक्टिविटी

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, देश के अन्य राज्यों के मुकाबले जम्मू-कश्मीर को सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेनें मिली हैं. यह इस बात का संकेत है कि सरकार इस क्षेत्र के विकास और कनेक्टिविटी को मजबूत करने पर खास ध्यान दे रही है. 2 मई से शुरू होगी नियमित सेवा..यह ट्रेन सेवा 2 मई से नियमित रूप से शुरू होगी.. करीब 266 किलोमीटर लंबे इस रूट पर दो जोड़ी ट्रेनें चलाई जाएंगी..

पहली ट्रेन (26401):

जम्मू तवी से सुबह 6:20 बजे रवाना
कटरा, रियासी और बनिहाल में स्टॉप
सुबह 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी
कुल समय: 4 घंटे 50 मिनट

वापसी (26402):

Advertisement

श्रीनगर से दोपहर 2:00 बजे
शाम 6:50 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी
यह सेवा सप्ताह में 6 दिन (मंगलवार छोड़कर) चलेगी

दूसरी ट्रेन (26404):

श्रीनगर से सुबह 8:00 बजे
बनिहाल और कटरा में स्टॉप
दोपहर 12:40 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी

Advertisement

वापसी (26403):

जम्मू तवी से दोपहर 1:20 बजे
शाम 6:00 बजे श्रीनगर पहुंचेगी
यह सेवा बुधवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी

क्षेत्र के विकास में बड़ा कदम

यह भी पढ़ें

जम्मू से श्रीनगर तक सीधी वंदे भारत ट्रेन शुरू होना न सिर्फ यात्रियों के लिए बड़ी राहत है, बल्कि इससे पर्यटन, व्यापार और स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। यह कदम जम्मू-कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से और बेहतर तरीके से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें