Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘कांग्रेस मुख्यालय में बड़ा पाप हुआ…’, वंदे मातरम पर घिर गई कांग्रेस! गृह मंत्री शाह का बड़ा वार

अमित शाह ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, कांग्रेस ने वंदे मातरम का अपमान किया है. उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए.

Image Source- Screengrab/X/Amitshah
Loading Ad...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का अपमान किया है. उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए. 

अमित शाह ने वंदे मातरम का जिक्र करते हुए कहा, ‘कांग्रेस ने वोट बैंक के लालच में वंदे मातरम को भुला दिया था. बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना के इन शब्दों को बोलते हुए हजारों-लाखों स्वतंत्रता सेनानी फांसी पर चढ़ गए, गोलियां खाईं और सालों तक जेल में रहे.’

कांग्रेस मुख्यालय में पाप हुआ- शाह

Loading Ad...

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जब कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम का गान हो रहा था, तब कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी ने बीच में ही गीत रुकवा दिया. हम सब टीवी पर देख रहे थे. 80 साल बाद यह अमर गान फिर से सम्मान पा रहा था लेकिन सोनिया गांधी को यह रास नहीं आया. अमित शाह ने कहा, 

Loading Ad...

‘कांग्रेस मुख्यालय में हुए इस पाप को देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी. कांग्रेसियों में जरा भी शर्म बची है तो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा और जनता से माफी मांगनी चाहिए.’

‘PM मोदी ने वंदे मातरम को दिया सम्मान’ 

गृह मंत्री ने कहा कि यह वंदे मातरम का 150वां साल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम को फिर से नया जीवन देने का काम किया है. इस दौरान अमित शाह ने मोदी सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा, ’70 साल में कांग्रेस ने जो काम किया, उससे 6 गुना ज्यादा काम प्रधानमंत्री मोदी ने 8 सालों में किया है.'

5 हजार करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात

Loading Ad...

अमित शाह ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर चित्तौड़गढ़ में उनके स्मारक और भव्य प्रतिमा का अनावरण किया. शाह ने कहा, 1.5 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह प्रतिमा 'अटल जी' के विचारों को दर्शाती है. 

इसके अलावा गृह मंत्री ने राजस्थान सरकार के 15 जिलों में करीब 5659 करोड़ रुपए की लागत वाले 944 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया. इससे पहले ही मंच पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अमित शाह का पारंपरिक साफा पहनाकर स्वागत किया था. 

अमित शाह ने कहा, सैकड़ों वर्षों से राजस्थान की वीर भूमि देशभर के देशभक्तों के लिए वीरता की काशी रही है. इसी भूमि ने मुगलों को यह संदेश दिया कि हमें कोई झुका नहीं सकता. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- 'कहीं भी छिपे हों...', पहलगाम हमले के बाद PM मोदी ने दिया था बड़ा आदेश, NSA डोभाल ने खोला ऑपरेशन सिंदूर का राज

यह भी पढ़ें

अमित शाह ने कहा, ‘अटल बिहारी वाजपेयी पत्रकार बने तो कलम से राष्ट्रभक्ति को आगे बढ़ाया. कवि बने तो शब्दों से राष्ट्रभक्ति को आगे बढ़ाया और प्रधानमंत्री बने तो राष्ट्र की सुरक्षा और सुशासन को आगे बढ़ाया. उन्होंने न सत्ता में रहकते सिद्धांत छोड़ा, न विपक्ष में रहते सिद्धांत छोड़ा, इसीलिए उन्हें आजाद शत्रु कहा जाता है, जिसका कोई शत्रु नहीं है ऐसे महापुरुष के रूप में जाना जाता है.’

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...