×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और मोटापे की परेशानी

कई लोग सुबह उठते ही मिठाई, चॉकलेट, बिस्कुट या मीठी चीजें खा लेते हैं. ऐसा करना शरीर के लिए नुकसादायक हो सकता है. खाली पेट मीठा खाने से उसमें मौजूद चीनी बहुत जल्दी खून में पहुंच जाती है. इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है. कुछ समय बाद यह अचानक नीचे भी आ जाता है.

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और मोटापे की परेशानी
Image Credits: AI/ IANS
Advertisement

त्योहार, शादी-ब्याह, जन्मदिन या कोई भी खुशी का मौका बिना मीठे के अधूरा लगता है. लेकिन डॉक्टरों की मानें तो, मीठा खाने का एक सही समय होता है, जिसको लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. गलत समय पर खाया गया मीठा ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बनता है और धीरे-धीरे वजन भी बढ़ने लगता है. 

खाली पेट मीठा खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है

कई लोग सुबह उठते ही मिठाई, चॉकलेट, बिस्कुट या मीठी चीजें खा लेते हैं. ऐसा करना शरीर के लिए नुकसादायक हो सकता है. खाली पेट मीठा खाने से उसमें मौजूद चीनी बहुत जल्दी खून में पहुंच जाती है. इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है. कुछ समय बाद यह अचानक नीचे भी आ जाता है. इस वजह से जल्दी भूख लगती है, कमजोरी महसूस होती है और बार-बार कुछ मीठा खाने का मन भी करता है.

कब करें मीठे का सेवन 

इसके मुकाबले, अगर मीठा खाना खाने के बाद खाया जाए तो शरीर उसे बेहतर तरीके से संभाल लेता है. जब हम पहले दाल, रोटी, सब्जी, चावल, सलाद या दूसरी पौष्टिक चीजें खाते हैं, तब शरीर को फाइबर, प्रोटीन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व मिल जाते हैं. ये चीजें मीठे में मौजूद चीनी को धीरे-धीरे शरीर में पहुंचने देती हैं. इससे ब्लड शुगर एकदम से नहीं बढ़ती और शरीर पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता. इसलिए डॉक्टर भी यही सलाह देते हैं कि अगर मीठा खाना हो तो उसे भोजन के बाद थोड़ी मात्रा में खाना बेहतर होता है.

Advertisement

कब मीठा खाने से वजन तेजी से बढ़ता है

डॉक्टर बताते हैं कि दिन और रात के समय में भी काफी फर्क होता है. रात के खाने के बाद ज्यादा मीठा खाना शरीर के लिए सही नहीं माना जाता. रात में हमारा शरीर आराम करने की तैयारी करता है. ऐसे में मीठे से मिलने वाली ज्यादा चीनी और कैलोरी शरीर में जमा होने लगती है. इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है और धीरे-धीरे वजन भी बढ़ने लगता है. वैज्ञानिक शोध की मानें, तो रात में बार-बार मीठा खाने की आदत से आगे चलकर कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.

कब मीठा खाना बेहतर रहता है

अगर दिन में, खासकर दोपहर के खाने के बाद, थोड़ी मात्रा में मीठा खाया जाए तो उसे बेहतर माना जाता है. इसकी वजह यह है कि दिन के समय लोग ज्यादा सक्रिय रहते हैं.

Advertisement

ब्लड शुगर वाले बरतें सावधानी

यह भी पढ़ें

कुछ लोग जल्दी के चक्कर में सिर्फ केक, पेस्ट्री, चॉकलेट या मीठे पेय पीकर ही काम चला लेते हैं. ऐसा करने से शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलता. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए दाल, रोटी, सब्जी, फल और दूसरी पौष्टिक चीजें खाना जरूरी है. जिन लोगों को डायबिटीज, प्री-डायबिटीज, मोटापा या ब्लड शुगर की समस्या है, उन्हें मीठा खाने में और भी ज्यादा सावधानी रखनी चाहिए.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें