×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

हृदय से लेकर वजन घटाने तक, नारियल पानी के अचूक फायदे जानकर आप भी पीना कर देंगे शुरू

नारियल पानी मुख्य रूप से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से मिलकर बना होता है. इसमें पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने, तंत्रिका और मांसपेशियों की कार्यप्रणाली को सहारा देने और पीएच संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं.

हृदय से लेकर वजन घटाने तक, नारियल पानी के अचूक फायदे जानकर आप भी पीना कर देंगे शुरू
Advertisement

 हरे या कच्चे नारियल के अंदर पाया जाने वाला साफ और हल्का मीठा तरल पदार्थ ‘नारियल पानी’ प्राकृतिक रूप से ताजगी देने वाला पेय है. इसका स्वाद अखरोट जैसा होता है और यह शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद माना जाता है. कई तरह के रोगियों को नारियल पानी का सेवन करने के लिए कहा जाता है.

कब मनाया जाता है विश्व नारियल दिवस

 नारियल के उत्पाद को बढ़ावा देने के लिए पहली बार 2009 में दो सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया गया था, ताकि इसके बारे में लोग अधिक से अधिक जान सकें और इसकी खेती को बढ़ावा मिल सके. तब से प्रत्येक साल दो सितंबर को विश्व नारियल दिवस मनाया जाता है.

Advertisement

गुणों का भंडार है नारियल पानी

विशेषज्ञों के अनुसार, नारियल पानी मुख्य रूप से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से मिलकर बना होता है. इसमें पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने, तंत्रिका और मांसपेशियों की कार्यप्रणाली को सहारा देने और पीएच संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं, 

इसके अलावा, इसमें विटामिन सी और विटामिन बी समूह (राइबोफ्लेविन, नियासिन, फोलेट) की थोड़ी मात्रा भी होती है, जो ऊर्जा और प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाती है.वहीं, मैंगनीज, जिंक और कॉपर जैसे खनिज एंटीऑक्सीडेंट सुरक्षा और कई शारीरिक प्रक्रियाओं में सहायक होते हैं. 

Advertisement

हृदय के लिए फायदेमंद

इसमें मौजूद पोटेशियम रक्तचाप को संतुलित करता है और हृदय पर दबाव कम करता है. नियमित सेवन से हृदय रोगों का खतरा घट सकता है. 

त्वचा और प्रतिरक्षा

Advertisement

इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी चेहरे पर ताजगी बनाए रखने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करते हैं. 

पाचन स्वास्थ्य

नारियल पानी पेट को आराम देता है और मतली, एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं में राहत पहुंचाता है. यह दस्त के दौरान इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन को भी ठीक करता है. 

हाइड्रेशन और डाइजेशन

पानी और इलेक्ट्रोलाइट की प्रचुरता के कारण ये मल को नियमित करने में सहायक है और पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है. 

Advertisement

हेल्दी ड्रिंक

कम कैलोरी और प्राकृतिक मिठास के कारण नारियल पानी आजकल हेल्दी ड्रिंक के रूप में काफी लोकप्रिय हो रहा है.  इसे स्वास्थ्य के लिए एक प्राकृतिक अमृत कहा जा सकता है. 

वजन घटाने में फायदेमंद

नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है. यह वजन घटाने में हमारी मदद करता है. नारियल पानी पीने से हमें पेट भरा हुआ महसूस होता है और हम कम खाना खाते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें