गट हेल्थ सुधारनी है? अपने डेली रूटीन में बस शामिल कर लीजिए ये 5'सेलिब्रिटी' फेवरेट ड्रिंक्स, फिर देखिए कमाल
Daily Routine: अपनी गट हेल्थ की दिक्कतों को भूलने और ठीक करने के लिए अपना डेली रूटीन को ना सिर्फ बदलना जरूरी है बल्कि उसमें सप्लीमेंट्स भी शामिल करना जरूरी है. इसके लिए विशेषज्ञ विभिन्न प्रकार के बदलाव की सलाह देते हैं.
Follow Us:
अक्सर लोग अपनी गट हेल्थ को लेकर परेशान रहते हैं, और पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करते हैं. ऐसे में कुछ घर की बनी हेल्दी ड्रिंक्स को पीकर अपने अच्छे दिन की शुरुआत करें और पाचन तंत्र को बनाए और भी मजबूत. जानते है इन सभी हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में.
विशेषज्ञों के मुताबिक संतुलित आहार के साथ हेल्दी ड्रिंक्स को मॉर्निंग रूटीन में शामिल करने की सलाह देते हैं, हेल्दी ड्रिंक्स आपके गट हेल्थ को मजबूत करने के लिए पाचन बेहतर रखने, इम्युनिटी बढ़ाने और दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए जानिए सुबह कौन सी हेल्दी ड्रिंक्स पीने से मिल सकता हैं फायदा.
क्या होती है गट हेल्थ?
गट हेल्थ का मतलब होता है, हमारे पाचन तंत्र (Digestive system) और विशेष रुप से आंतों (Intestine) का स्वस्थ रहना. ताकि खाना अच्छी तरह पच सके और शरीर को जरूरी पोषक तत्व सही तरीके से मिल सके. हमारी आंतों में करोड़ों अच्छे बैक्टीरिया होते हैं. जो भोजन को पचाने और इम्युनिटी मजबूत करने और पेट को स्वस्थ रखने में सहायता करते हैं. जब यह अच्छे बैक्टीरिया संतुलित रहते हैं तो पाचन सही और स्वस्थ रहता है. अगर गट हेल्थ खराब हो जाए, तो गैस, कब्ज, पेट फूलना, बार-बार पेट खराब होना और थकान जैसी समस्या हो सकती है.
हमारे लिए गट हेल्थ क्यों होता है जरूरी?
जब पाचन सही तरीके से काम करता है, तो शरीर को भोजन से जरूरी पोषक तत्व मिलते है. और कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम हो जाता है. गट हेल्थ हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावित करता है. जैसे पाचन बेहतर करने में, इम्युनिटी मजबूत करने में, मानसिक स्वास्थ्य, वजन नियंत्रण जिससे आप खुद को और भी ज्यादा स्वस्थ, एनर्जेटिक महसूस करेंगे.
सुबह की शुरुआत क्यों करनी चाहिए हेल्दी ड्रिंक्स के साथ?
आयुर्वेद के मुताबिक यह माना जाता है कि दिन की अच्छी शुरुआत स्वस्थ पाचन से होती है. रातभर सोने के समय शरीर कई घंटों तक बिना खाना बिना पानी के रहता है. ऐसे में सुबह सबसे पहले गुनगुना पानी पीना चाहिए जिससे शरीर को हाइड्रे़शन मिल सके और पाचन प्रक्रिया की अच्छे से शुरुआत हो सके.
रातभर 8-10 घंटे बिना भोजन के रहने के बाद शरीर हल्का डिहाइड्रेट हो जाता है, सुबह सही ड्रिंक पीने से शरीर हाइड्रे़ट होता है, पाचन तंत्र मजबूत होता है, मेटाबॉलिज्म की शुरुआत होती है, शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिलते है.
हेल्दी ड्रिंक्स कौन सी होती है?
- गुनगुना नींबू पानी
- जीरा और धनिया और सौंफ का पानी (CSF Water)
- अदरक और हल्दी की चाय
- नारियल पानी और छाछ
- दही से बनी प्रोबायोटिक ड्रिंक
- एलोवेरा जूस और ग्रीन टी
- मेथी का पानी
- सादा गुनगुना पानी
यह सभी हेल्दी ड्रिंक्स पाचन बेहतर बनाने और गट हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद करती हैं.
क्या हैं सेलिब्रिटी के फिट होने का राज?
यह भी पढ़ें
केवल आम लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी अपनी गट हेल्थ को खुश रखने के लिए होम मेड ड्रिंक्स का इस्तेमाल करते हैं. फिट और हेल्थी रहने के लिए सेलिब्रिटी अपने मॉर्निंग रूटीन का खास ध्यान रखती हैं. वह अपने दिन की शुरूआत हेल्दी ड्रिंक्स के साथ करते हैं. जिससे वह पूरे दिन एक्टिव और एनर्जेटिक रहते हैं. यह ड्रिंक्स गट हेल्थ को सपोर्ट करने, शरीर को हाइ़ड्रेट रखने और पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में भी सहायता करता है. हालांकि, उनकी फिटनेस का राज सिर्फ ड्रिंक्स नही बल्कि हेल्दी डाइट, रेगुलर एक्सरसाइज और अनुशासित इफस्टाइल भी होती हैं.