Advertisement

Loading Ad...

संजय कपूर संपत्ति और फैमिली ट्रस्ट विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम, पूर्व CJI करेंगे मध्यस्थता, SC ने परिवार को दी सख्त हिदायत

Sanjay Kapoor: सुप्रीम कोर्ट ने इस कानूनी लड़ाई को सुलझाने के लिए पूर्व CJI डी. वाई. चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया है. परिवार के सभी पक्षों ने इस मध्यस्थता प्रक्रिया के लिए अपनी सहमति दे दी है.

Image Source: IANS
Loading Ad...

दिवंगत उद्योगपति और सोना ग्रुप के मालिक संजय कपूर की मौत के बाद उनकी करोड़ों की संपत्ति और फैमिली ट्रस्ट को लेकर विवाद शुरू हो गया था. यह मामला लंबे समय से अदालतों में चला आ रहा है और अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस कानूनी लड़ाई को सुलझाने के लिए पूर्व CJI डी. वाई. चंद्रचूड़ को मध्यस्थ नियुक्त किया है. परिवार के सभी पक्षों ने इस मध्यस्थता प्रक्रिया के लिए अपनी सहमति दे दी है.

सुप्रीम कोर्ट का मध्यस्थता का कदम

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर मामला इसी तरह अदालतों में चलता रहा, तो इसे सुलझने में कई दशक लग सकते हैं. इसलिए अब अदालत चाहती है कि परिवार आपसी बातचीत और समझौते के जरिए विवाद को खत्म करने की कोशिश करे. अदालत ने सभी पक्षों को सख्त निर्देश भी दिए हैं कि वे इस मामले को लेकर कोई बयान मीडिया या सोशल मीडिया पर नहीं देंगे. अगली सुनवाई अदालत अगस्त में करेगी.

Loading Ad...

विवाद की जड़- फैमिली ट्रस्ट और संपत्ति

Loading Ad...

इस विवाद की शुरुआत हुई थी, जब संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. उनका आरोप था कि फैमिली ट्रस्ट उनकी जानकारी और अनुमति के बिना बनाया गया.  उनका कहना था कि इस ट्रस्ट के जरिए परिवार की संपत्तियों और विरासत पर कब्जा करने की कोशिश की गई. रानी कपूर ने अदालत से मांग की कि जब तक मामला न सुलझे, संपत्तियों के ट्रांसफर या बिक्री पर यथास्थिति बनाए रखी जाए.

परिवार के अन्य सदस्य शामिल

Loading Ad...

इस विवाद में संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर, अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके बच्चे समायरा और कियान कपूर भी शामिल हैं. करिश्मा कपूर ने अपने बच्चों की ओर से उत्तराधिकार से संबंधित मामला दायर किया, जबकि रानी कपूर ने दावा किया कि वे अपने दिवंगत पति की संपत्ति की इकलौती कानूनी उत्तराधिकारी हैं.

रानी कपूर के गंभीर आरोप

रानी कपूर का कहना है कि साल 2017 में उनके स्वास्थ्य का फायदा उठाकर कई दस्तावेजों पर उनसे हस्ताक्षर करवाए गए, जिनमें से कुछ दस्तावेज खाली थे. उन्होंने अपने बेटे संजय और बहू प्रिया पर संपत्ति ट्रांसफर करने का आरोप लगाया.

Loading Ad...

प्रिया कपूर का जवाब

प्रिया कपूर ने रानी कपूर के आरोपों को गलत बताया. उन्होंने परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ मानहानि का मामला भी दायर किया और कहा कि सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई. 

यह भी पढ़ें

INPUT - IANS 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...