Advertisement
Loading Ad...
Loading Ad...
पुतिन ने रूसी नागरिकों के लिए सुनाया अजीब फरमान, ‘ऑफिस में करें सेक्स’
घटती आबादी से निपटने के लिए पुतिन ने नई तरकीब सोची है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने नागरिकों से ऑफिस में काम के बीच शारीरिक संबंध बनाने की सलाह दी है। पुतिन की सलाह सुनकर सब हैरान है। पूरी खबर जानने के लिए देखिए वीडियो।
Advertisement
Loading Ad...
रूस भारत का खास दोस्त इस वक्त जंग में है। दो सालों से ज्यादा वक्त बीच चुका है लेकिन रूस और यूक्रेन की जंग अब तक जारी है। इस सबके बीच रूस के ऊपर एक नई मुसीबत आ गई है। रूस में घटती आबादी को लेकर व्लादिमीर पुतिन काफी चिंतित हैं और इस चिंता से निकलने के लिए पुतिन ने अपने देश के लोगों से ऐसी अपील कर दी जिसे सुनने के बाद आप भी माथा पकड़ लेंगे। घटती आबादी से निपटने के लिए पुतिन ने नई तरकीब सोची है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने नागरिकों से ऑफिस में काम के बीच शारीरिक संबंध बनाने की सलाह दी है। पुतिन ने कहा, "रूसी नागरिकों का संरक्षण करना हमारी प्राथमिकता है। रूसियों का भविष्य अब उनकी तादाद पर निर्भर करता है।”वहीं, रूसी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. येवगेनी शस्तोपालोव ने कहा, ‘काम में बहुत व्यस्त होना कोई वैध कारण नहीं है, बल्कि एक बेकार बहाना है। आप ब्रेक के दौरान प्रजनन में संलग्न हो सकते हैं क्योंकि जीवन बहुत तेज़ी से बीत जाता है।’
पुतिन का यह निर्देश ऐसे समय आया है, जब रूस में प्रजनन दर घटकर प्रति महिला 1.5 हो गई है। रूस के लिए यह चिंता की बात इसलिए भी है, क्योंकि किसी देश की जनसंख्या को स्थिर रखने के लिए भी वहां महिलाओं की प्रजनन दर कम से कम 2.1 होनी चाहिए वहीं यूक्रेन के खिलाफ जंग शुरू होने के बाद से रूस के 10 लाख नागरिक अब तक देश छोड़कर जा चुके हैं। इसमें ज्यादातर युवा वर्ग के लोग शामिल हैं।
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब पुतिन ने देश की घटती जन्म दर को लेकर चिंता जताई है। इससे पहले पिछले साल दिसंबर में पुतिन ने रूस की महिलाओं से कहा था कि वे कम से कम 8 बच्चों को जन्म दें। रूसी घरों में बड़े परिवारों की परंपरा शुरू किए जाने की जरूरत है। पुतिन ने कहा था, "कई समुदायों में आज भी ज्यादा बच्चे पैदा कर परिवार को बढ़ाने और परंपराओं को बनाए रखने का चलन है। हमें यह याद करने की जरूरत है कि हमारी दादी और पड़दादी के जमाने में घरों में 7-8 बच्चे होते थे।"
रूस में जन्म दर 25 साल के निचले स्तर पर पहुंच गई है रूसी सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, 1999 के बाद रूस में जन्म दर अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। आबादी के मामले में दुनिया के टॉप 10 देशों में शामिल रूस में इस साल जून में 1 लाख से भी कम बच्चे पैदा हुए। 2024 की पहली छमाही में करीब 6 लाख बच्चों का जन्म हुआ। यह पिछले साल की तुलना में 16 हजार कम है। वहीं रूस में इस साल जनवरी से जून तक 3 लाख 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
इसकी वजह से देश की आबादी लगातार कम होती जा रही है। अब इस कम होती आबादी पर रोक लगाने के लिए कई तरकीब भी सोची गई जैसे लोकल कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 25 साल से कम उम्र की छात्राएं जो स्वस्थ बच्चों को जन्म देंगी उन्हें करीब 92 हजार रुपए दिए जाएंगे।इसके साथ ही 2022 में पुतिन ने घोषणा की थी कि वे 10 बच्चे पैदा करने वाली महिलाओं को 'मदर हिरोइन' नाम का अवॉर्ड देंगे। आपको बता दें ये अवॉर्ड सेकंड वर्ल्ड वॉर के दौरान भी महिलाओं को दिया जाता था। उस समय भी रूस की जनसंख्या तेजी से घट रही थी। लेकिन बाद में रूस ने 1991 में सोवियत संघ के टूट जाने के बाद ये अवॉर्ड देना बंद कर दिया था।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...