Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...

‘तुम पूजा पाठ नहीं...’, हिमांशी खुराना को धर्म बदलने पर किया था मजबूर, इस्लाम अपनाने वाली थीं, फिर एक रात ने बदल दिया सब

हिमांशी ने अपने धर्मपरिवर्तन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. हिमांशी और आसिम रियाज के ब्रेकअप के कारण की वजह तो आजतक सामने आई, लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर बेहद ही चौंकाने वाली बात सामने आई है.

Image Credits: iamhimanshikhurana/Instagram
Loading Ad...

पंजाबी एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 13 में नज़र आ चुकीं हिमांशी खुराना एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है. बिग बॉस के दौरान हिमांशी का नाम आसिम रियाज से जुड़ा था, दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी. बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी दोनों काफी समय तक साथ रहे, कई म्यूज़िक वीडियो भी साथ में किए, हालांकि फिर अचानक ही दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसने इनके फैंस को भी हैरान कर दिया था. 

हिमांशी ने अपने धर्मपरिवर्तन को लेकर बड़ा खुलासा

अब हिमांशी ने अपने धर्मपरिवर्तन को लेकर बड़ा खुलासा किया है. हिमांशी और आसिम रियाज के ब्रेकअप के कारण की वजह तो आजतक सामने आई, लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर बेहद ही चौंकाने वाली बात सामने आई है.  

Loading Ad...

‘छोड़ो यार, क्या ही बोलना है’

Loading Ad...

हिमांशी खुराना ने बिना किसी का नाम लिए ही बताया कि एक समय ऐसा आ गया था,  जब वो अपना धर्म बदलकर इस्लाम अपनाने के बेहद क़रीब थी. हिमांशी ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में ये खुलासा किया है. पारस ने कहा कि जब वो रिलेशन में थी तब उनके कन्वर्जन की खबरें आई थीं, क्या वो सच हैं. हिमांशी इसके जवाब में कहती हैं कि ‘छोड़ो यार, क्या ही बोलना है.”

‘तुम पूजा पाठ नहीं कर सकती इसके बाद’

Loading Ad...

हिमांशी ने आगे फिर बिना किसी का नाम लिए बताया कि ‘एक बार ऐसा हुआ कि मुझसे बोला गया कि तुम पूजा पाठ नहीं कर सकती इसके बाद. मैंने उससे पहले अपने मुंह से ये बात बोली कि उससे पहले मैं चार धाम की यात्रा करना चाहती हूं. क्योंकि उससे बाद मैं कभी नहीं मिल पाउंगी.”

‘मैं मरूंगी तो मुझे जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा’

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मेरे मन में सवाल आया कि जब मैं मरूंगी तो मुझे जलाया जाएगा या दफनाया जाएगा. वो मेरा टर्निंग प्वाइंट था. मैं किन्नौर कैलाश गई और वहां जाते ही मैं जोर से रोने लगी.”

Loading Ad...

कब हुआ था दोनों का ब्रेकअप?

बता दें कि आसिम रियाज़ और हिमांशी खुराना का 2023 में ब्रेकअप हो गया था. आपसी सहमति से दोनों ने ऑफिशियली तौर अलग होने का फैसला किया था. 

किन म्यूज़िक वीडियो में साथ किया काम?

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

दोनों ने साथ में कई म्यूज़िक वीडियो में काम किया है. साल 2020 में कल्ला सोहना नई, ख़्याल रख्या कर, दिल को मैंने दी क़सम और अफ़सोस करोगे जैसे म्यूज़िक वीडियो में काम किया था. वहीं 2022 में पिनजरा और गवारा नहीं जैसी म्यूज़िक वीडियो में काम किया था. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...