जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अरिजीत सिंह ने अचानक क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास? वजह जानकर लगेगा झटका, खुद किया खुलासा

बॉलीवुड के जाने माने सिंगर अरिजीत सिंह ने अचानक प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है, सिंगर के इस फैसले से पूरे बॉलीवुड में हलचल मच गई है. फ़िलहाल हर कोई यही जानना चाह रहा है कि आख़िर अरिजीत सिंह ने अचानक क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लिया है.

अरिजीत सिंह ने अचानक क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास? वजह जानकर लगेगा झटका, खुद किया खुलासा
Advertisement

बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान कर दिया. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बताया कि वह अपनी गायक के रूप में यात्रा को विराम दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि अब वे आगे कोई भी नया असाइनमेंट नहीं लेंगे.
 
अरिजीत सिंह ने पोस्ट में क्या लिखा? 

अरिजीत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ''नमस्ते, आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. पिछले इतने सालों से आप सभी श्रोताओं ने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए मैं दिल से आप सभी का आभारी हूं. आज यह बताना चाहता हूं कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के रूप में कोई नया काम नहीं करूंगा. मैं इस सफर को विराम दे रहा हूं. यह मेरी जिंदगी की एक बेहद खूबसूरत और यादगार यात्रा रही है. आप सभी का आभार.”

‘म्यूजिक बनाना बंद नहीं करूंगा’

Advertisement

अरिजीत सिंह ने ये भी क्लीयर किया है की वो  प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट ले रहे हैं, लेकिन म्यूज़िक बनाना बंद नहीं करेंगे. अरिजीत ने लिखा, 'मैं सचमुच बहुत भाग्यशाली हूं. मैं अच्छे म्यूजिक का फैन हूं और भविष्य में एक छोटे कलाकार के रूप में और अधिक सीखने पर ध्यान दूंगा. आप सभी के सपोर्ट के लिए एक बार फिर धन्यवाद. मेरे कुछ अभी भी अधूरे काम बाकी हैं, और मैं उन्हें पूरा करूंगा. इसलिए, हो सकता है कि आपको इस साल मेरे कुछ गाने रिलीज देखने को मिलें. लेकिन मैं क्लियर करना चाहता हूं कि म्यूजिक बनाना बंद नहीं करूंगा.’

‘मेरी दिलचस्पी जल्दी ही खत्म हो जाती है’

अरिजीत सिंह के इस फैसले के बाद हर कोई यही जानना चहा रहा है की आख़िर क्यों अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने और इससे संन्यास लेने का फैसला किया है. आख़िर क्यों छोटी उम्र में ही उन्हें सिंगिंग से रिटायरमेंट के बारे में सोचना पड़ा? सिंगर ने अपने एक्स अकाउंट पर ख़ुद इसका खुलासा भी कर दिया है. उन्होंने लिखा, “इसका सिर्फ एक कारण नहीं है, इसके कई पहलू हैं, और मैं काफी समय से इस पर विचार कर रहा था. आखिरकार, मैंने हिम्मत जुटा ली. इसका एक कारण बहुत ही सीधा और सिंपल है, और वो ये कि मेरी दिलचस्पी जल्दी ही खत्म हो जाती है.”

‘मैं नए सिंगर्स को सुनने के लिए उत्सुक हूं’

Advertisement

सिंगर ने आगे लिखा, “इसीलिए मैं अकसर अपने गानों की धुन बदलता रहता हूं और उन्हें लाइव प्रेजेंट करता हूं. तो, सच्चाई यह है कि मैं थक गया हूं मुझे आगे बढ़ने के लिए अलग-अलग तरह के म्यूजिक को आजमाना होगा. एक और कारण यह है कि मैं नए सिंगर्स को सुनने के लिए उत्सुक हूं जो मुझे वास्तव में इंस्पायर कर सकें.”

अरिजीत के फैसले से हैरान हुए अमाल मलिक

अरिजीत की पोस्ट देख फैंस अपना दुख जाहिर कर रहे हैं. मशहूर गायक अमाल मलिक ने भी कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, "यह सुनकर मैं बिल्कुल खो सा गया हूं.समझ तो नहीं पा रहा, लेकिन आपके फैसले का सम्मान करता हूं. बस इतना जान लीजिए कि मैं पहले भी, आज भी और हमेशा आपका फैन रहूंगा. अगर वाकई यहीं तक बात है, तो यकीन मानिए आपके बिना फिल्मी संगीत कभी पहले जैसा नहीं रहेगा, मेरे दोस्त. आपके दौर में जन्म लेने के लिए खुद को खुशकिस्मत मानता हूं.”

किस गाने से रातों-रात छा गए अरिजीत सिंह 

Advertisement

अरिजीत सिंह को साल 2013 में आई फिल्म आशिकी 2  के गाने  तुम ही हो  से काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की थी. अरिजीत सिंह के सबसे हिट गानों में तुम ही हो, ऐ दिल है मुश्किल का टाइटल ट्रैक, केसरिया, और चलेया  जैसे गाने शामिल हैं, जो यूट्यूब और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर सबसे ज़्यादा देखे और सुने गए हैं, तुम ही हो ने उन्हें रातों-रात स्टार बनाया और केसरिया और चलेया ने रिकॉर्ड तोड़े हैं. 

जाकिर खान ने भी स्टेज शो से लंबे ब्रेक का ऐलान किया

हाल में स्टैंडअप कमीडियन जाकिर खान ने भी सेहत के चलते स्टेज शो से लंबे ब्रेक का ऐलान किया. उनसे पहले भी कई सेलेब्स ने करियर की पीक पर होते हुए भी सेहत को प्राथमिकता दी और काम से दूरी बनाई. जाकिर खान ने अपने शो के दौरान बताया था कि वह लंबे समय तक स्टेज से दूर रहने वाले हैं. उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने अपनी हेल्थ और निजी कारणों की वजह से लिया है. पिछले करीब दस सालों से जाकिर लगातार टूर कर रहे थे. दिन में लगातार कई शो, नींद की कमी, अनियमित खान-पान और लगातार ट्रैवल, ये सब उनकी सेहत पर भारी पड़ रहे थे.

Advertisement

उन्होंने कहा था कि वह लंबे समय तक इस थकान को नजरअंदाज करते रहे, लेकिन अब लगा कि समय रहते रुकना जरूरी है. जाकिर ने बताया कि वह 2028-29 या 2030 के आसपास ही स्टेज पर वापसी करेंगे. 

नरगिस फाखरी ने भी ऐसा ही कदम उठाया था

जाकिर से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने भी ऐसा ही कदम उठाया था. फिल्म 'रॉकस्टार' से शानदार डेब्यू करने वाली नरगिस से लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन लगातार काम और अपेक्षाओं का दबाव उन्हें अंदर से तोड़ने लगा. नरगिस ने बाद में इस पर खुलकर बात की और एक इंटरव्यू में बताया कि वह मानसिक रूप से ठीक महसूस नहीं कर रही थीं. साल 2016-17 के आसपास उन्हें एहसास हुआ कि काम उन्हें खुशी नहीं दे रहा है. बैक-टू-बैक फिल्में, इंडस्ट्री का प्रेशर और अपने परिवार व दोस्तों से दूरी, इन सबने मिलकर उन्हें मानसिक तनाव में डाल दिया. इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया और न्यूयॉर्क जाकर अपने परिवार के साथ वक्त बिताया. 

सामंथा ने भी बिना किसी झिझक के ब्रेक लिया

वहीं, साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु को मायोसाइटिस जैसी गंभीर बीमारी का सामना करने की वजह से शूटिंग छोड़नी पड़ी और इलाज के लिए अमेरिका जाना पड़ा. उस समय वह करियर के बेहतरीन दौर में थीं, लेकिन उन्होंने बिना किसी झिझक के ब्रेक लिया. इलाज और रिकवरी के बाद सामंथा ने दोबारा काम शुरू किया, अपनी फिल्मों की शूटिंग पूरी की. 

Advertisement

सना मकबूल ने भी एक्टिंग से ब्रेक लिया था

यह भी पढ़ें

इसके साथ ही टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सना मकबूल ने भी सेहत को पहले रखते हुए एक्टिंग से ब्रेक लिया था. सना को लिवर से जुड़ी ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस नामक गंभीर बीमारी थी, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए लिवर सिरोसिस तक पहुंच गई. वह इस बीमारी से सालों तक जूझती रही. हालात बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और काम से ब्रेक लेना पड़ा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें